Kal Ka Mausam: 4 और 5 नवंबर को भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम लेगा जोरदार करवट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Nov 2025 8:20 PM

विज्ञापन

Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. 4 नवंबर को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नये पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक हो सकती है, इसके कारण पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम में बदलाव दिख सकता है. बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: अगले 48 घंटे देश के कई हिस्सों में मौसम के तल्ख तेवर दिख सकते हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि मंगलवार (4 नवंबर) से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नये पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक हो सकती है. इसके कारण उत्तर-पश्चिम भारत के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर समेत कई और राज्यों में बारिश और तेज हवा चल सकती है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी का भी अनुमान है. साथ ही ठंड में भी इजाफा हो सकता है. आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

कैसा रहेगा अगले 48 घंटों में मौसम का मिजाज (Weather Forecast Updates)

मौसम की जानकारी देने वाली संस्थान स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र कम स्पष्ट हो गया है. वहीं, इससे संबंधित एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैल रहा है. जबकि, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे म्यांमार तट पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैले एक चक्रवाती परिसंचरण के साथ बना हुआ है. 4 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के निकट पहुंचने की संभावना है. ऐसे में नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है.

बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई. गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, तटीय ओडिशा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के उत्तरी तट पर भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम में बदलाव के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है. 4 नवंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली कड़कने के साथ आंधी आने की संभावना है.

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी गुजरात, दक्षिण राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है. 4 से 5 नवंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

Also Read: Heavy Rain: एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, 3,4,5,6 और 7 नवंबर तक भारी बारिश

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola