Heavy Rain Alert: 27, 28, 29, 30 और 31 को झारखंड सहित इन राज्यों में प्रचंड बारिश, IMD अलर्ट जारी

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :26 Jul 2025 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
Extremely heavy rainfall

Extremely heavy rainfall

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे झारखंड पर दबाव के प्रभाव के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में, 27 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र और 27 और 28 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत और पश्चिमी तट तथा उससे सटे घाट क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 27 से 30 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

29-31 जुलाई के दौरान झारखंड में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई को विदर्भ में; 26-28, 31 जुलाई और 1 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में; 29-31 जुलाई के दौरान झारखंड में; 31 जुलाई को ओडिशा में; 28 और 29 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

इन राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना

27 जुलाई को तमिलनाडु में, 27-30 जुलाई के दौरान केरल और माहे में, 27 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक में, 27 जुलाई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 27-29 जुलाई के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज सतही हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.

27 से 30 जुलाई के दौरान इन राज्यों में बारिश से मचेगी तबाही

आईएमडी के अनुसार 27 और 28 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 29 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, 27 और 28 जुलाई को उत्तराखंड में; 28 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश; 26 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान; 26-30 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

1 अगस्त तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार 28-30 जुलाई के दौरान जम्मू और कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. 27-30 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश; 27 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान उत्तराखंड; 28 और 29 जुलाई को हरियाणा चंडीगढ़; 26-29 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश; 26 और 28-30 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश; 26-31 जुलाई के दौरान राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola