Maa Hai Na: मदर्स डे पर शिल्पा शेट्टी का खास सरप्राइज, लेकर आ रहीं नया कुकिंग शो ‘मां है ना’
शिल्पा शेट्टी 'मां है ना' शो, फोटो- इंस्टाग्राम
Maa Hai Na: शिल्पा शेट्टी जल्द ही नया कॉमेडी कुकिंग शो 'मां है ना' लेकर आ रही हैं. इस शो में Gen Z स्टार्स अपनी मां के साथ किचन में मस्ती और इमोशनल पल शेयर करते नजर आएंगे.
Maa Hai Na: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रही हैं. मदर्स डे के खास मौके पर ZEE5 ने अनाउंस किया कि शिल्पा एक नया और मजेदार कुकिंग शो होस्ट करेंगी, जिसका नाम ‘मां है ना’ है. यह कोई साधारण कुकिंग शो नहीं होगा, बल्कि इसमें हंसी, मजाक, इमोशन्स और मां-बच्चों के बीच ढेर सारा प्यार भी देखने को मिलेगा.
अगर आप भी इस शो को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए बताते हैं कि इसमें कौन-कौन से सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे और यह शो कब रिलीज होगा
क्या है इस शो में खास?
इस शो में 10 एपिसोड होंगे. यहां Gen Z (आजकल के बच्चे) और उनकी मम्मियों की जोड़ियां एक साथ आएंगी. किचन में जब मां के पुराने नुस्खे और बच्चों का नया तरीका आपस में टकराएगा, तो क्या-क्या हंगामा होगा, यही इस शो की जान है. शो में दिखाया जाएगा कि कैसे खाना बनाते-बनाते मां और बच्चे एक-दूसरे के और करीब आते हैं.
कौन-कौन होंगे कंटेस्टेंट्स?
शो में कई जाने-माने चेहरे अपनी मां या परिवार के साथ दिखेंगे. यहां देखें कुछ खास नाम:
- सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ.
- उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज ढोलकिया के साथ.
- तान्या मित्तल अपनी मम्मी सुनीता मित्तल के साथ.
- गुल्लू अपनी मां मुनेश तंवर के साथ.
- शाहिदा अंसारी अपने भतीजे अफगान के साथ.
- भाग्यश्री ई शर्मा अपनी मां रिंजू शर्मा के साथ.
किचन में होगी खट्टी-मीठी तकरार
शो के मेकर्स का कहना है कि किचन एक ऐसी जगह है जहां सिर्फ खाना नहीं पकता, बल्कि यादें भी बनती हैं. इस शो में हमें मां-बच्चों के बीच की नोक-झोंक, पुरानी बातें, हंसी-मजाक और कभी-कभी थोड़े आंसू भी देखने को मिलेंगे.
कहां और कब देख सकते हैं?
‘मां है ना’ शो बहुत जल्द ZEE5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा. हालांकि, फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है.
अगर आप अपनी मम्मी के साथ बैठकर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो यह शो आपके लिए ही है. इसे ‘लिल फ्रोडो प्रोडक्शंस’ ने बनाया है, जो घर-घर की कहानियों को पर्दे पर लाने के लिए जाने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: ऑरी से लेकर ‘अनुपमा’ के गौरव खन्ना तक, ये 13 सितारे करेंगे खतरों का सामना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










