ePaper

Happy Birthday Amit Shah: पीएम मोदी ने शाह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आपके योगदान को पूरा देश देख रहा है

Updated at : 22 Oct 2020 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
Narendra_Modi_Amit_Shah

Narendra_Modi_Amit_Shah

Happy Birthday Amit Shah नयी दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का आज जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित भाजपा (BJP) के कई बड़े नेताओं ने शाह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है. अमित शाह आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि देश के विकास में जो आपका योगदान है उसका गवाह पूरा राष्ट्र है. उन्होंने शाह को लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

Happy Birthday Amit Shah नयी दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का आज जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित भाजपा (BJP) के कई बड़े नेताओं ने शाह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है. अमित शाह आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि देश के विकास में जो आपका योगदान है उसका गवाह पूरा राष्ट्र है. उन्होंने शाह को लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी.

पीएम मोदी ने एक ट्विट कर अमित शाह को बधाई दी है. अपने ट्विट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. देश के विकास के लिए वो जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसे पूरा राष्ट्र देख रहा है. बीजेपी को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है. ईश्वर उन्हें भारत की सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे.’

शाह को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नीतिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मदिन की बधाई दी है. पीयूष गोयल ने ट्विट किया, ‘अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित जी को जन्मदिन की शुभकामनायें. CAA व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है.’

Also Read: PM Modi speech : पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर किया निवेदन, त्योहार के उमंग में ना भूलें, कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, कायम है खतरा

योगी आदित्यनाथ ने अपने बधाई संदेश में लिखा, ‘जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.’

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्विट किया, ‘देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं.’

Posted by: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola