ED Raid : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी

पंजाब में ईडी का छापा (सांकेतिक तस्वीर)
ED Raid : एक अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और अन्य से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की.
ED Raid : जांच एजेंसी ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में 13 जगहों पर छापेमारी की है. ये रेड पंजाब के विधायक और मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और ऑफिस के साथ-साथ उनके बिजनेस पार्टनर हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल से जुड़े ठिकानों पर भी की गई. अधिकारियों के मुताबिक, जांच विदेशी लेन-देन से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है. कई अहम दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.
UPDATE | Punjab | The Enforcement Directorate is conducting searches at 13 premises under the Foreign Exchange Management Act (FEMA) in Gurgaon, Chandigarh, Ludhiana and Jalandhar. The raids covered residences and offices of Punjab MLA and Minister Sanjeev Arora, his business… https://t.co/D6cLPKB1nK
— ANI (@ANI) April 17, 2026
जांच एजेंसी ईडी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरोड़ा के परिसर पर 2024 में भी छापा मारा था. 15 अप्रैल को ईडी ने आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य अशोक कुमार मित्तल के पंजाब और हरियाणा में परिसरों और उनके शैक्षणिक संस्थानों पर फेमा के तहत छापेमारी की थी.
यह भी पढ़ें : आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED रेड, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर
गैर-बीजेपी सरकारों को किया जा रहा है टारगेट : सीएम भगवंत मान
चंडीगढ़ में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले उनके राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के यहां छापा पड़ा. अब अरोड़ा को निशाना बनाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी 2027 चुनाव की तैयारी में लगी है. विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. मान ने कहा कि बीजेपी को उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे, इसलिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया और कहा कि सिर्फ गैर-बीजेपी सरकारों को ही टारगेट किया जा रहा है.
#WATCH | Chandigarh: On the ED conducting a search at the residence of Punjab MLA and Minister Sanjeev Arora, Punjab CM Bhagwant Mann says, " Recently, the ED raided the house of our Rajya Sabha MP Ashok Mittal… Today, ED is raiding the house of Sanjeev Arora… He had defeated… pic.twitter.com/TMi6lIJs77
— ANI (@ANI) April 17, 2026
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




