ePaper

Earthquake: महाराष्ट्र और जम्मू में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता

Updated at : 26 Aug 2022 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
Earthquake: महाराष्ट्र और जम्मू में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 171 किमी पूर्व रात के करीब 2:21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता का भूकंप मापी गई. भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.

विज्ञापन

देश में महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसके अलावा अफगानिस्तान के काबूल में तीव्रता का भूंकप मापा गया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 171 किमी और जम्मू कश्मीक के कटरा से 62 किमी दूर पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सभी जगह भूकंप रात के 2 बजे से लेकर आज सुबह के 3:28 मिनट के बीच महसूस किए गए हैं.


भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 171 किमी पूर्व रात के करीब 2:21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता का भूकंप मापी गई. भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी. जबकि जम्मू-कश्मीर के कटरा से 62 किमी दूर आज तड़के करीब 3:28 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी.

अफगानिस्तान में भी झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार अफगानिस्तान के काबुल से 164 किमी दूर ENE में तड़के करीब 2:55 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप मापी गई. भूकंप की गहराई जमीन से 80 किमी नीचे थी. देर रात में तीव्रता का भूकंप होने के कारण लोगों लोगों की नींद उड़ गई, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलते देखें गए. हालांकि, भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Also Read: UP Breaking Live Update: यूपी में देर रात भूकंप के लगे झटके, लगभग 1.15 बजे कांपी धरती
जम्मू कश्मीर में एक हफ्ते के भीतर 9 बार भूकंप झटके

जम्मू कश्मीर में बुधवार को भी देर रात एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इनकी तीव्रता क्रमश 4.1 और 3.2 मापी गई थी. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया था कि भूकंप का केंद्र जम्मू के कटरा इलाके से 62 किलोमीटर उत्तर पूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई में था. इससे पहले मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर में छह बार भूकंप आए थे. भूकंप के झटके कटरा, डोडा, उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में महसूस किए गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola