ePaper
Live Updates

UP Breaking Live Update: यूपी में देर रात भूकंप के लगे झटके, लगभग 1.15 बजे कांपी धरती

Updated at : 20 Aug 2022 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking Live Update: यूपी में देर रात भूकंप के लगे झटके, लगभग 1.15 बजे कांपी धरती

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
3:57 PM. 20 Aug 223:57 PM. 20 Aug

पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का आकस्मिक निधन

झारखंड एवं असम के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया. उन्होंने शनिवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में आखिरी सांस ली. उनके निधन पर राजस्थान सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने गहरा शोक प्रकट किया.

3:57 PM. 20 Aug 223:57 PM. 20 Aug

भूकंप का केंद्र था लखनऊ के निकट बहराइच में

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ से 139 किमी उत्तर-पूर्व में करीब 1.12 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी। भूकंप का केंद्र यूपी के लखनऊ के निकट बहराइच में बताया जा रहा है. राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक भूकंप लगभग 1 बजकर 12 मिनट पर आया है.

8:10 AM. 20 Aug 228:10 AM. 20 Aug

ब्रजभूमि में धार्मिक उत्साह और उमंग के बीच हादसा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ब्रजभूमि में धार्मिक उत्साह और उमंग के बीच सैकड़ों विदेशियों सहित भारी संख्‍या में कृष्ण भक्तों ने विभिन्न कृष्ण मंदिरों में शुक्रवार को पूजा-अर्चना की. इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है. बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी आयोजन के दौरान भीड़ में दबकर 2 लोगों की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि करीब 50 से ज्यादा लोग बेहोश होकर गिर गये जिसके बाद हादसा हुआ.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola