राहुल गांधी को संसद से निकालने का वक्त आ गया, लोकसभा में बोले गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे

झारखंड के गोड्डा से लोकसभा के सदस्य डॉ निशिकांत दुबे ने यह भी कहा है कि राहुल गांधी ने अमेरिका और यूरोप को बुलाने का आह्वान करके देश की गरिमा को कम करने की कोशिश की है. इसलिए उन्हें सदन से बाहर निकालने का वक्त आ गया है.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ निशिकांत दुबे (Dr Nishikant Dubey) ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. सांसद डॉ दुबे ने राहुल गांधी को संसद से बाहर निकालने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करते हैं. इसलिए उनके खिलाफ विशेष समिति बनायी जानी चाहिए. इस पर राहुल गांधी ने कहा है कि वह भाजपा के आरोपों का जवाब देना चाहते हैं.
झारखंड के गोड्डा से लोकसभा के सदस्य डॉ निशिकांत दुबे ने यह भी कहा है कि राहुल गांधी ने अमेरिका और यूरोप को बुलाने का आह्वान करके देश की गरिमा को कम करने की कोशिश की है. इसलिए उन्हें सदन से बाहर निकालने का वक्त आ गया है. डॉ दुबे ने कहा कि राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के लिए एक विशेष समिति बनायी जाए.
Also Read: गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, माता-पिता से मिलकर तेहरी का उठाया लुत्फ
डॉ दुबे ने कहा कि वर्ष 2005 में प्रश्न के बदले पैसे लेने के मामले में विशेष समिति बनायी गयी थी. समिति ने संसद की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले 11 सदस्यों की सदस्यता को विशेष समिति ने खत्म कर दी थी. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी समिति के इस फैसले को ठहराया था.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने यूरोप-अमेरिका को बुलाने का आह्वान कर लगातार संसद और देश की गरिमा को तार-तार किया है. इसलिए उन्हें संसद से निकालने का वक्त आ गया है. बता दें कि 16 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 मंत्रियों के साथ संसद भवन में बैठक की. बैठक में राहुल गांधी के खिलाफ मामलो को आगे ले जाने पर चर्चा हुई. इसलिए माना जा रहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस को सदन से सड़क तक घेरने के लिए भाजपा का हमला तेज होगा.
Also Read: देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक! सांसद डॉ निशिकांत दुबे-उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री आमने-सामने
पिछले चार दिन से केरल के वायनाड से सांसद चुने गये राहुल गांधी पर भाजपा हमलावर है. ज्ञात हो कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिये गये बयानों पर हंगामा जारी है. आज भी लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित कर देना पड़ा. भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी अपने बयानों के लिए माफी मांगें, लेकिन राहुल और कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता.
विदेश से लौटने के बाद कांग्रेस के सीनियर लीडर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि वह भाजपा के आरोपों का सदन में जवाब देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि चार मंत्रियों ने संसद में उन पर गंभीर आरोप लगाये हैं. इसलिए उन्हें जवाब देने का मौका मिलना चाहिए. यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि वह सदन में बोल पायेंगे.
उधर, डॉ निशिकांत दुबे ने कहा है कि लोकसभा के नियम व प्रक्रिया के तहत राहुल गांधी मेरी तरह एक साधारण सांसद हैं. राहुल गांधी न तो वे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के चेयरपर्सन हैं, न ही वे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं. इतना ही नहीं, वह विपक्ष के नेता या कांग्रेस पार्टी के सदन में नेता भी नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




