Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में, जानें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Nov 2023 8:54 AM

विज्ञापन

New Delhi: A bird flies as the sun rises during a smoggy morning, in New Delhi, Thursday, Nov. 9, 2023. The air quality in Delhi was recorded in the 'severe' category on Thursday morning. The Air Quality Index (AQI) stood at 420 at 8 am, compared to 426 at 4 pm on Wednesday. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI11_09_2023_000020A)

Delhi Weather : दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फिर से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच चुका है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की जा रहा है. गुरुवार को भी राष्ट्रीय राजधानी धुंध में लिपटी नजर आई जिससे मॉर्निंग वॉक करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा.

undefined

SAFAR (वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली) के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 386 रिकॉर्ड किया गया है.

undefined

दिल्ली सहित एनसीआर की हवा लगातार जहरीली होने से लोगों को परेशानी हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है.

undefined

गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार में AQI 440, नरेला में 460,जहांगीरपुरी में 503, सोनिया विहार में 433, बवाना में 495, मुंडका में 461,ओखला में 416, पंजाबी बाग में 470,आरके पुरम में 417 स्तर पर रिकॉर्ड किया गया.

undefined

दिल्ली NCR में अब ठंड ने दस्तक दे दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले चार दिनों के दौरान हल्के कोहरे जैसी स्थिति बने रहने की उम्मीद है.

Also Read: Weather Forecast LIVE: लो प्रेशर की वजह से होगी बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम
undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

undefined

स्काईमेट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में शुष्क मौसम नजर आ रहा है, कम से कम अगले दस दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा क्योंकि मैदानी इलाकों में कोई महत्वपूर्ण सिस्टम की उम्मीद नहीं है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola