Coronavirus Updates : कोरोना से देशभर में 380 से अधिक डॉक्टरों की मौत ! मोदी सरकार के खिलाफ मेडिकल एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

Kuala Lumpur: Health staff in full protective gear enter the Menara City One condominium which is under lockdown in Kuala Lumpur, Malaysia, Tuesday, April 14, 2020. Forced apart by the coronavirus pandemic, Southeast Asian leaders linked up by video Tuesday to plot a strategy to overcome a crisis that has threatened their economies and bound millions of people in their homes under lockdowns. AP/PTI(AP14-04-2020_000062B)
Coronavirus news, online doctor, ima : देश में कोरोना वायरस का कहर लगाता जारी है. इस वायरस से अब तक 51 लाख से अधिक मरीज संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 82 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं देशभर में अब तक 380 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है. डॉक्टरों की मौत से मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार पर हमला बोल दिया है.
Coronavirus news : देश में कोरोना वायरस का कहर लगाता जारी है. इस वायरस से अब तक 51 लाख से अधिक मरीज संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 82 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं देशभर में अब तक 380 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है. डॉक्टरों की मौत से मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार पर हमला बोल दिया है.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार आईएमए ने कहा कि देशभर में अब तक 382 डॉक्टरों की कोरोना काल में मौत हो गई है. सरकार को इं सभी लोगों के बारे में देश को बताना चाहिए. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि कोरोना के वक्त पीएम ने डॉक्टरों को कोरोना वॉरियर की संज्ञा दी थी, लेकिन अब सरकार इन डॉक्टरों का नाम जारी नहीं कर रही है.
सरकार को अधिकार नहीं– इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि सरकार अगर डॉक्टरों की मौत की डेटा नहीं रखती है, तो उन्हें महामारी एक्ट लगाने का देशभर में कोई अधिकार नहीं है. सरकार को चाहिए कि सभी डॉक्टरों को शहीद का दर्जा दें.
मरीजों की संख्या 51 लाख के पार- भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 51 लाख के पार पहुंच गई है. भारत में पिछले 24 घंटे में 98 हजार नये केस सामने आए हैं, जबकि देश में अब तक 82 हजार मरीजों की मौत हो गई है. वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस के करीब 3 करोड़ मरीज अब तक सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश मेंं कोरोना मरीजों की संख्या 51 लाख के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटा में 98 हजार नये केस सामने आए हैं. बता दें कि देश में अब तक वायरस से 82 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो गई है. पिछले 24 घंटे में 1132 मरीजों की मौत हो गई है.
70 फीसदी मौत अन्य बीमार के कारण- स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है.
Also Read: कोरोना को पछाड़ने में जुटा भागलपुर, रिकवरी रेट 90.09% पर पहुंचा
Posted by : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




