COVID-19 : वायरल मैसेज पर नाराज हुए पीएम मोदी, 'खुराफात लगती है मेरे सम्मान में 5 मिनट खड़े होने की मुहिम'

Updated:
विज्ञापन

वायरल मैसेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हो गये और उन्होंने एक के बाद दो ट्वीट कर दिये. उन्‍होंने लिखा, मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए. पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इस समय पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है. कोरोना का संक्रमण तेजी से देश में फैलता जा रहा है. ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार और राज्‍य सरकारें हर हालात पर नजर बनाये हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से बात कर रहे हैं और हालात से बाहर निकलने के उपाय पर सुझाव ले रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें मुहिम चलाया जा रहा है कि ‘5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए’.

अब इस मैसेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हो गये और उन्होंने एक के बाद दो ट्वीट कर दिये. उन्‍होंने लिखा, मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए. पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है.

हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है. मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता.

Also Read: स्थिति ‘सामाजिक आपातकाल’ जैसी विपक्षी दलों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola