Corona in India: देश में कोविड-19 मामलों की संख्या 74 हजार पार, आपके राज्य में कितने, देखें पूरी सूची

Updated at : 13 May 2020 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
Corona in India: देश में कोविड-19 मामलों की संख्या 74 हजार पार, आपके राज्य में कितने, देखें पूरी सूची

देश में कोरोनावायरस संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में 122 लोगों की मौत हो जाने के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,415 हो गई है.

विज्ञापन

देश में कोरोनावायरस संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में 122 लोगों की मौत हो जाने के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,415 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 74,281 हो गई है. मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित हुए 24,385 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है. 47,480 मरीजों का इलाज चल रहा है. मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अभी तक करीब 32.83 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं.

Also Read: CAPF कैंटीन में बिकेंगे सिर्फ स्वेदशी उत्पाद, पीएम मोदी की अपील के बाद अमित शाह का बड़ा फैसला

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार शाम से कुल 122 मरीजों की जान गई है. इनमें से महाराष्ट्र में 53, गुजरात में 24, दिल्ली में 13, तमिलनाडु एवं पश्चिम बंगाल में आठ-आठ, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में चार-चार, तेलंगाना एवं उत्तर प्रदेश में दो-दो और आंध्र प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें

देश में कोविड-19 से हुई 2,415 लोगों की मौतों में से सबसे ज्यादा 921 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है. इसके बाद गुजरात में 537, मध्य प्रदेश में 225, पश्चिम बंगाल में 198, राजस्थान में 117, दिल्ली में 86, उत्तर प्रदेश में 82, तमिलनाडु में 61 और आंध्र प्रदेश में 46 मरीजों ने दम तोड़ा है. पंजाब एवं तेलंगाना में मृतक संख्या 32 तक पहुंच गई है. कर्नाटक में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 31 हो गई है. हरियाणा में 11, जम्मू-कश्मीर में 10, बिहार में छह और केरल में चार लोगों की जान इस संक्रमण ने ली है.

झारखंड, चंडीगढ़ और ओडिशा में तीन-तीन रोगियों की मौत हुई है, जबकि हिमाचल प्रदेश और असम में दो-दो लोगों की मौत हुई है. मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक मरीज की मौत हुई है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मारे गए 70 प्रतिशत लोग किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे.

कोरोना से महाराष्ट्र बेहाल

मंत्रालय के बुधवार सुबह के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 24,427 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं. इसके बाद गुजरात में 8,903, तमिलनाडु में 8,718, दिल्ली में 7,639, राजस्थान में 4,126 मध्य प्रदेश में 3,986 और उत्तर प्रदेश में 3,664 लोग संक्रमित हुए हैं. पश्चिम बंगाल में 2,173 लोग संक्रमित पाए गए हैं. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 2,090 हो गए हैं और पंजाब में 1,914 लोग संक्रमित हैं. तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,326, जम्मू-कश्मीर में 934, कर्नाटक में 925, बिहार में 831 और हरियाणा में 780 हो गई है.

केरल में कोरोना वायरस के 524 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 437 मामले हैं. चंडीगढ़ में 187 और झारखंड में 172 लोग संक्रमित हुए हैं. त्रिपुरा में 154 और उत्तराखंड में 69 मामले सामने आए हैं. असम एवं हिमाचल प्रदेश में 65-65, छत्तीसगढ़ में 59 और लद्दाख में 42 मामले सामने आए हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 33 मामले हैं. मेघालय एवं पुडुचेरी में 13-13 मामले सामने आए हैं और गोवा में कोविड -19 संक्रमण के सात मामले सामने आए हैं. मणिपुर में दो मामले सामने आए हैं और मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है.

क्रमराज्यपॉजिटिव केसडिस्चार्जमौत
1अंडमान निकोबार33330
2आंध्र प्रदेश“2090″“1056″46
3अरुणाचल प्रदेश110
4असम65392
5बिहार8313836
6चंडीगढ़187283
7छत्तीसगढ़59540
8दादरा एवं नगर हवेली110
9दिल्ली“7639″“2512″86
10गोवा770
11गुजरात“8903″“3246″537
12हरियाणा78034211
13हिमाचल प्रदेश65392
14जम्मू-कश्मीर93445510
15झारखंड172793
16कर्नाटक92543133
17केरल5244894
18लद्दाख42210
19मध्य प्रदेश“3986″“1860″225
20महाराष्ट्र“24427″“5125″921
21मणिपुर220
22मेघालय13101
23मिजोरम110
24ओडिशा4371163
25पुदुचेरी1391
26पंजाब“1914″17132
27राजस्थान“4126″“2378″117
28तमिलनाडु“8718″“2134″61
29तेलंगाना“1326″83032
30त्रिपुरा15420
31उत्तराखंड69461
32उत्तर प्रदेश“3664″“1873″82
33पश्चिम बंगाल“2173″612198
कुल मामले“74281*”“24386″“2415″
विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन