Coronavirus Outbreak : भारत में 1 से 5 हजार के पार कैसे पहुंचा कोरोना संक्रमण, ग्राफ से समझें

Updated:
विज्ञापन

Jalandhar: Medics prepare to cremate a COVID-19 patient during the nationwide lockdown to curb the spread of coronavirus, in Jalandhar, Thursday, April 9, 2020. (PTI Photo)(PTI09-04-2020_000179B)

Coronavirus Pandemic : भारत में अब तक कोरोना वायरस से 5865 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 169 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 478 लोग ठीक होकर घर लौट गये हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : कोरोना का संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस समय पूरी दुनिया में करीब 14 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 81 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. वर्ल्‍ड आंकड़ों के अनुसार अमेरिका सबसे अधिक इसके चपेट में है, वहां अब तक 4 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 13 हजार के करीब मौतें हुई हैं. वहीं मौत के आंकड़ों की बात करें तो इटली सबसे अधिक प्रभावित देश रहा है. वहां अब तक 17 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद स्‍पेन में भी मरने वालों की संख्‍या 14 हजार के करीब पहुंच चुकी है.

Also Read: COVID 19 outbreak in Bihar : सीवान में कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ने के बाद गोपालगंज जिले की सभी सीमाएं सील

चीन जहां से कोरोना का जन्‍म हुआ वहां संक्रमण पर अचानक कमी आयी है और मामले आने लगभग खत्‍म हो चुके हैं. वुहान जहां कोरोना का सबसे पहला केस आया था, वहां स्थिति सामान्‍य हो गयी है और लॉकडाउन खोल दिया गया है. अब बात करें भारत की तो, यहां कोरोना ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है. पूरे देश में संक्रमण फैल चुका है.

Also Read: corona outbreak in Bihar : कोरोना जांच का सैंपल देकर तबलीगी जमात का सदस्य फरार, फिर…

ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 5865 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 169 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 478 लोग ठीक होकर घर लौट गये हैं.

Also Read: COVID-19 : 49 हजार वेंटिलेटर का ऑर्डर, देश में जरूरी उपकरणों का स्टॉक मौजूद

बहरहाल भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. 1 मार्च को कोरोना के केवल 3 केस सामने आये थे, लेकिन 31 मार्च को ही आंकड़ा हजार के पार पहुंच गया. 1 अप्रैल को 600 से अधिक केस सामने आये और आंकड़ा 1636 हो गया. लेकिन उसके बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार 9 दिनों में और तेज हो गयी और 9 अप्रैल तक आंकड़ा 5865 तक पहुंच गया. यानी 8 दिनों में ही संक्रमण के 4 हजार से अधिक केस सामने आये. 8 दिनों में संक्रमण की रफ्तार दोगुनी हो गयी.

undefined

उसी तरह अगर मरने वालों के आंकड़ों पर गौर करें तो उसमें भी तेजी से बढ़त दर्ज किये गये हैं. भारत में कोरोना से पहली मौत 13 मार्च को हुई थी. 31 मार्च तक मारने वालों की संख्‍या 29 थी, लेकिन 9 दिनों के अंदर आंकड़ा 137 हो गयी. इस प्रकार कोरोना की रफ्तार को देखा जाए तो आने वाले समय में भारत में संकट और भी बढ़ सकता है.

undefined
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola