ePaper

Corona Vaccine: भारत में लोगों के पास कब तक पहुंचेगा कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में बताया समय

Updated at : 17 Sep 2020 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
Corona Vaccine: भारत में लोगों के पास कब तक पहुंचेगा कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में बताया समय

Corona Vaccine: भारत में कोरोना वैक्सीन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने (Health Minister Dr Harsh Vardhan) ने आज संसद में बयान दिया.

विज्ञापन

Corona Vaccine: भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में कोरोना वायरस महामारी का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोरोना महामारी संकट के बीच अब इसकी वैक्सीन पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं. भारत में कोरोना वैक्सीन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने (Health Minister Dr Harsh Vardhan) ने आज संसद में बयान दिया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि कोरोना का एक टीका अगले साल की शुरुआत तक उपलब्ध हो सकता है, फिर भी सभी तक पहुंचने में समय लगेगा.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कहा कि भारत भी अन्य देशों की तरह ही वैक्सीन बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है. हमें उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में भारत में वैक्सीन उपलब्ध होगा. हर्षवर्धन ने राज्यसभा में बताया कि जुलाई-अगस्त में भारत में 300 मिलियन कोरोना मामले और 5-6 मिलियन मौतों की बात कही गई थी। 135 करोड़ के इस देश में हम रोजाना 11 लाख टेस्ट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना पर राज्यों के साथ मिलकर केंद्र सरकार ने जो कदम उठाए उसकी वजह से हमारी स्थिति बाकी दुनिया के मुकाबले बेहतर हुई है.

Also Read: Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह AIIMS से हुए डिस्चार्ज, सांस लेने में दिक्कत के चलते हुए थे भर्ती

बता दें कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच रूसी वैक्सीन को लेकर राहत की खबर आई है. रूस में कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक V बनाने वाली सरकारी कंपनी RDIF ने भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी डॉक्टर रेड्डी के साथ 10 करोड़ वैक्सीन डोज तैयार करने के लिए करार साइन किया है. वहीं भारत में कोरोना के बढते संक्रमण की बात करे तो वहीं देश में कोरोना मरीजों की संख्या 51 लाख के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटा में 98 हजार नये केस सामने आए हैं. बता दें कि देश में अब तक वायरस से 82 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola