Kal ka Mausam: 9 दिसंबर तक इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, घना कोहरा छाएगा

कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट (Photo: PTI)
Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में शीतलहर चल सकती है. छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की गई है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 8 और 9 दिसंबर को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई इलाकों में शीत लहर जारी रहने की संभावना है. इसके अलावा, 8 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 8 और 9 दिसंबर को ओडिशा, 8 से 10 दिसंबर तक हिमालयी क्षेत्र जबकि 8 से 12 दिसंबर के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगह घना कोहरा छा सकता है.
दिल्ली में शीतलहर का पूर्वानुमान
दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई. वहीं, आईएमडी ने दिन में शीत लहर चलने का अनुमान जताया है. सोमवार को राजधानी का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.
राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान
राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आने वाले कुछ दिन राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने और राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.
यह भी पढ़ें : Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ेगी और ठंड, अगले 48 घंटे रहें सावधान
झारखंड में शीतलहर
झारखंड में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जिलों (गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, बोकारो और खूंटी) में रविवार तक शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आ सकती है. इसके बाद, तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
बिहार में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में अगले एक-दो दिनों तक रात का तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिन का तापमान भी थोड़ा कम होकर 24 से 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. सुबह और शाम को घना कोहरा छा सकता है.
पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी
पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा. स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4.4 डीग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने के साथ यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान(4.6 डिग्री सेल्सियस) नारनौल में दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










