Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ेगी और ठंड, अगले 48 घंटे रहें सावधान

Updated:
विज्ञापन
Cold Wave IMD Alert

झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर(Photo: AI)

Jharkhand Weather: झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. रविवार को लोगों की नींद कड़ाके की ठंड के साथ खुली. जानें आगे कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर ने लोगों को परेशान कर रखा है. गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जिलों में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. केंद्र ने रविवार तक गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार के अलावा लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, बोकारो और खूंटी जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

रांची मौसम केंद्र की ओर से क्या बताया गया

रांची मौसम केंद्र के उप-निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि तापमान में गिरावट उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण हो रही है जो झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर सक्रिय है. उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आ सकती है. इसके बाद, इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

गुमला में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान

आईएमडी द्वारा शनिवार को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, गुमला में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किये जाने के साथ यह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा. इसके बाद, खूंटी में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुलेटिन के अनुसार, डालटनगंज और बोकारो में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.1 डिग्री सेल्सियस और 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam: शीतलहर से कांपे लोग, 8 दिसंबर तक इन राज्यों के लोग रहें अलर्ट

इसके मुताबिक, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लातेहार में यह 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम बुलेटिन में दी गई जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, जमशेदपुर में 9.4, कोडरमा में 9.5 और देवघर में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचने की अपील की है. अगले दो दिन ठंड लोगों को ज्यादा परेशान करने वाली है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola