रांची: रिम्स की पुरानी बिल्डिंग में क्या चल रहा है काम? अपर मुख्य सचिव ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने रिम्स का औचक निरीक्षण किया | प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने रिम्स का दौरा कर पुरानी बिल्डिंग में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने अभियंताओं को प्राथमिकता तय कर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

रांची. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बुधवार को रिम्स का निरीक्षण किया. स्टैंडिंग फाइनेंस कमिटी (एसएफसी) की बैठक के बाद उन्होंने रिम्स की पुरानी बिल्डिंग का भ्रमण कर वहां चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीसीएल) के अभियंताओं को कार्यों की प्राथमिकता तय कर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने पुरानी बिल्डिंग के बेसमेंट का भी जायजा लिया. उन्होंने बेसमेंट से संबंधित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने न्यूरो सर्जरी, सर्जरी, मेडिसिन समेत कई विभागों के वार्ड का निरीक्षण किया और वहां चल रहे जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की जानकारी ली.

अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं से निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने प्राथमिकता वाले कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया, ताकि अस्पताल की सुविधाओं को बेहतर किया जा सके.

निरीक्षण के दौरान रिम्स निदेशक डॉ डीके सिन्हा, अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, संपदा पदाधिकारी डॉ शिव प्रिये समेत विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola