BJP CEC Meeting: हरियाणा जीतने की तैयारी, सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Aug 2024 8:16 PM
BJP CEC meeting, ANI, X, File Photo
BJP CEC Meeting: हरियाणा चुनाव को लेकर बीजेपी में मंथन जारी है. गुरुवार को कोर कमेटी की बैठक में पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई. अब पीएम मोदी की मौजूदगी में सीईसी की बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग सकती है.
BJP CEC Meeting: हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. पार्टी में बैठकों का दौर जारी है. गुरुवार को कोर कमेटी की बैठक हुई. मीटिंग में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई. थोड़ी देर में सीईसी की बैठक होने वाली है. बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हो रहे हैं. सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा. केंद्रीय चुनाव समिति ही विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला करेगी. बता दें, हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है. 90 सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार पर विचार कर रही है.
कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई थी. बैठक में हरियाणा के सीएम नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई और बीजेपी नेता शामिल हुए. जेपी नड्डा के आवास पर हुई कोर ग्रुप की बैठक से पहले धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आवास पर भी हरियाणा बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग की थी. जिसमें पार्टी की प्रदेश टीम ने केंद्रीय टीम को राज्य के राजनीतिक माहौल की जानकारी दी.
एक दो दिन में बीजेपी कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा
हरियाणा में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी 90 सीटों के लिए आज या कल अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है. सीईसी की बैठक में बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा सकती है. सीईसी की बैठक से पहले हरियाणा की स्क्रीनिंग कमेटी ने करीब 60 से 70 सीटों पर तीन नाम फाइनल कर लिए हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हुआ था नुकसान
बता दें, हरियाणा में फिलहाल बीजेपी की सरकार है. पार्टी की सबसे बड़ी चुनौती राज्य में अपनी सत्ता को बरकरार रखना है. हाल में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीट की संख्या घटी है. बीजेपी के खाते में पांच सीटें आई, बाकी सीट कांग्रेस के खाते में चली गई. जबकि, पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी.
पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी का कैसा था प्रदर्शन
पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा 40 सीट मिली थी. कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आई थी. वो मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी. जननायक जनता पार्टी को 10 सीटें मिली थी. जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को सात सीट मिली थी. वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल को एक और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी. चुनाव के बाद बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी. हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में सीट बंटवारे में असहमति के कारण गठबंधन टूट गया था.
Also Read: राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, मांगी जानकारी, हत्या से जुड़ा है मामला
Mamata Banerjee ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा- मेरे खिलाफ हो रहा है झूठा प्रचार, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










