Assam Minor Abuse Case : भागने की कोशिश में सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी तालाब में कूदा, मौत

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Aug 2024 9:28 AM

विज्ञापन

Assam Minor Abuse Case : असम दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से भागा और तालाब में कूदकर जान दे दी. जानें पुलिस ने और क्या कहा

विज्ञापन

Assam Minor Abuse Case : असम के नागांव जिले में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की शुक्रवार और शनिवार की रात पुलिस हिरासत में मौत हो गई. मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि असम दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से भागा और तालाब में कूदकर जान दे दी.

24 साल के तफजुल इस्लाम नागांव जिले के धींग इलाके में 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों में से एक था. वह अब तक गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एकमात्र था जिसपर पर बीएनएसएस और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे.

Assam Minor Abuse Case : क्या दावा किया पुलिस ने?

पुलिस की ओर से दावा किया गया कि उसे देर रात अपराध स्थल पर ले जाया गया था. उस वक्त वह भागने का प्रयास करने लगा. इसके बाद तालाब में कूद गया. इससे उसकी जान चली गई. नागांव एसपी ने कहा कि आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था. हमने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और एसडीआरएफ को बुलाया. एसडीआरएफ ने तलाशी के बाद शव बरामद किया. एक कांस्टेबल, जो उसकी हथकड़ी पकड़े हुए था, उसके हाथ में कुछ चोट आई है. उसे इलाज के लिए भेजा गया है.

Read Also : आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय भ्रष्टाचार के मामलों की जांच भी की गयी सीबीआइ के हवाले

Assam Minor Abuse Case : सामूहिक दुष्कर्म के बाद लोगों ने किया था प्रदर्शन

सामूहिक दुष्कर्म की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया था. धींग में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए गए थे, जिसमें महिलाओं और स्थानीय संगठनों के सदस्यों सहित सैकड़ों स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए थे. प्रदर्शनकारी अपराधियों के खिलाफ सजा की मांग कर रहे थे. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की थी कि सरकार मामले में शामिल किसी को भी नहीं बख्शेगी. आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी.

क्या है मामला

धींग में गुरुवार शाम को तीन लोगों ने 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था. उस वक्त वह ट्यूशन पढ़कर वापस लौट रही थी. आरोपी पीड़िता को घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए थे. बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola