चुनाव ऐलान के बाद असम सीएम हिमंता का पहला बयान, कहा- यतो धर्मस्ततो जयः

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Mar 2026 6:30 PM

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, फोटो एक्स

Assam Election Date 2026: विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के कुछ देर बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा- यतो धर्मस्ततो जयः

विज्ञापन

Assam Election Date 2026: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर संस्कृत में पोस्ट लिखा है, उसका अर्थ है, जहा धर्म है, वहा जय (जीत/विजय) है. उन्होंने अपने पोस्ट के माध्यम से बीजेपी की जीत की घोषणा कर दी है.

असम में 9 अप्रैल को चुनाव, काउंटिंग 4 मई को

चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषण की. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. CEC ने बताया- पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. सभी राज्यों में मतगणना 4 मई को होगी.

असम विधानसभा का पूरा शेड्यूल

नोटिफिकेशन – 16.03.26
नामांकन की अंतिम तारीख – 23.03.26
नामांकन पत्रों की जांच – 24.03.26
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख – 26.03.26
वोटिंग – 09.04.26
मतगणना – 04.05.26

ये भी पढ़ें: असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग, बंगाल-तमिलनाडु में कब? 4 मई को काउंटिंग, पूरा शेड्यूल देखें

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola