असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग, बंगाल-तमिलनाडु में कब? 4 मई को काउंटिंग, पूरा शेड्यूल देखें
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Mar 2026 5:46 PM
मुख्य चुनाव आयुक्त, फोटो एक्स
West Bengal Assam Election Dates: चुनाव आयोग ने असम, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. अप्रैल में होने वाले इन महत्वपूर्ण चुनावों की तारीखें, चरण और अन्य डिटेल्स जारी हो चुकी हैं. कब-कब होगा मतदान, कब आएंगे नतीजे और किस राज्य में कितने चरणों में वोटिंग होगी, पूरी जानकारी एक जगह.
West Bengal Assam Election Dates: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनावी तारीखों की घोषणा करते हुए बताया- असम, पुडुचेरी और केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. बंगाल में दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होगा. सभी 5 राज्यों में 4 मई को मतगणना होगी. असम, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है.
5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों की तारीखें
- असम – मतदान की तारीख – 9 अप्रैल; मतगणना की तारीख – 4 मई
- तमिलनाडु – मतदान की तारीख – 23 अप्रैल; मतगणना की तारीख – 4 मई
- पश्चिम बंगाल – मतदान की तारीख – 23 अप्रैल (पहला चरण), 29 अप्रैल (दूसरा चरण); मतगणना की तारीख – 4 मई
- केरल – मतदान की तारीख – 9 अप्रैल; मतगणना की तारीख – 4 मई
- पुडुचेरी – मतदान की तारीख – 9 अप्रैल; मतगणना की तारीख – 4 मई

केरल विधानसभा का पूरा शेड्यूल
नोटिफिकेशन – 16.03.26
नामांकन की अंतिम तारीख – 23.03.26
नामांकन पत्रों की जांच – 24.03.26
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख – 26.03.26
वोटिंग – 09.04.26
मतगणना – 04.05.26

असम विधानसभा का पूरा शेड्यूल
नोटिफिकेशन – 16.03.26
नामांकन की अंतिम तारीख – 23.03.26
नामांकन पत्रों की जांच – 24.03.26
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख – 26.03.26
वोटिंग – 09.04.26
मतगणना – 04.05.26

पुडुचेरी विधानसभा का पूरा शेड्यूल
नोटिफिकेशन – 16.03.26
नामांकन की अंतिम तारीख – 23.03.26
नामांकन पत्रों की जांच – 24.03.26
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख – 26.03.26
वोटिंग – 09.04.26
मतगणना – 04.05.26

तमिलनाडु विधानसभा का पूरा शेड्यूल
नोटिफिकेशन – 30.03.26
नामांकन की अंतिम तारीख – 06.04.26
नामांकन पत्रों की जांच – 07.04.26
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख – 09.04.26
वोटिंग – 23.04.26
मतगणना – 04.05.26

पश्चिम बंगाल विधानसभा का पूरा शेड्यूल
पहला चरण
नोटिफिकेशन – 30.03.26
नामांकन की अंतिम तारीख – 06.04.26
नामांकन पत्रों की जांच – 07.04.26
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख – 09.04.26
वोटिंग – 23.04.26
मतगणना – 04.05.26

दूसरा चरण
नोटिफिकेशन – 02.04.26
नामांकन की अंतिम तारीख – 09.04.26
नामांकन पत्रों की जांच – 10.04.26
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख – 13.04.26
वोटिंग – 29.04.26
मतगणना – 04.05.26
असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में कुल मतदाता 17.4 करोड़
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया, असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कुल मतदाता 17.4 करोड़ हैं.
- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 824
- मतदान केंद्रों की संख्या लगभग 2.19 लाख
- चुनावी तंत्र में लगभग 25 लाख कर्मचारी शामिल होंगे
- असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो रहा है.
- केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है.
- पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है.
- तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को समाप्त हो रहा है.
- पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है.
एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गईं
मतदाताओं की सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई हैं.
2021 में सभी पांच राज्यों के नतीजे एक नजर में
2021 बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे
कुल सीट – 294
टीमएसी – 215
बीजेपी – 77
कांग्रेस – 0
लेफ्ट – 0
2021 असम विधानसभा चुनाव नतीजे
कुल सीट – 126
बीजेपी – 60
कांग्रेस – 29
एआईयूडीएफ – 16
एजीपी – 9
2021 पुडुचेरी विधानसभा चुनाव नतीजे
कुल सीट – 30
एआईएनआरसी – 10
बीजेपी – 6
कांग्रेस – 2
डीएमके – 6
एआईडीएमके – 0
2021 केरलम विधानसभा चुनाव नतीजे
कुल सीट – 140
लेफ्ट – 79
कांग्रेस – 21
एनसीपी – 2
बीजेपी – 0
आईयूएमएल – 15
2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजे
कुल सीट – 234
डीएमके – 133
एआईडीएमके – 66
कांग्रेस – 18
बीजेपी – 4
अन्य – 13
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










