अमृतसर में अरविंद केजरीवाल ने वकीलों से किए कई वादे, आप में शामिल होने की अपील की

Updated at : 25 Dec 2021 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
अमृतसर में अरविंद केजरीवाल ने वकीलों से किए कई वादे, आप में शामिल होने की अपील की

Punjab Assembly elections 2022: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज अमृतसर में वकीलों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कई वादें किए और सभी को आप में शामिल होने का निवेदन किया.

विज्ञापन

Punjab Assembly elections 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी एड़ी चोटी एक कर रहे हैं. जनता के बीच जाकर वादें किए जा रहे हैं. 2017 में पंजाब में प्रमुख पार्टी बन कर उभरी आम आदमी पार्टी इस बार सत्ता पर काबिज होना चाहती है. इसके लिए कई रैलियां और कैपेंन भी चलाए जा रहे हैं. वहीं, शनिवार यानी आज दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में वकीलों से मुलाकात की औऱ उन्हें लुभाने की पूरी कोशिश करते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निवेदन किया.

अरविंद केजरीवाल ने वकीलों से मुलाकात के दौरान कई वादे करते हुए कहा कि हम वकीलों के चैंबर बनवाएंगे, मेडिकल व लाइफ इंश्योरेंस, स्टाइपेंड देंगे और हाईकोर्ट के बेंच भी बनाएंगे. मैं पंजाब के 80,000-85,000 वकीलों से निवेदन करना चाहता हूं कि सब आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाओ. वहीं, आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी आम आदमी पार्टी इस बार ‘केजरीवाल नू’ कैपेंन से खुद की चमक बढ़ाने की कोशिश में हैं. 2017 में आप पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी बन कर उभरी थी.

Also Read: Weather Forecast: जम्मू में भारी बर्फबारी के आसार, झारखंड में बारिश, यूपी-बिहार में क्या है मौसम का मिजाज

आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद पिछले कुछ सालों में पंजाब में आम आदमी पार्टी की चमक कम हुई है. लेकिन ‘एक मौका केजरीवाल नू’ कैपेंन से आप में नई जान आने की उम्मीद जग गई है. इस कैंपेन की गुंज पंजाब के कई क्षेत्रों में सुनाई दे रही है. माजा, माल्वा और दाओबा में इसका खास असर देखने को मिल सकता है. बता दें ये तीनों ही राजनीतिक दृष्टीकोण से खास क्षेत्र हैं क्योंकि माजा में पंजाब की 24 विधानसभा सीटें तो माल्वा में 67 सीटें तो वहीं दाओबा में 26 सीटें हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola