दिल्ली चुनाव के बाद पहली मुलाकात, केजरीवाल ने आधे घंटे तक की पीएम मोदी से बात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्व दिल्ली की स्थिति के बारे में चर्चा की.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दिल्ली चुनाव के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी जिसमें उन्होंने हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्व दिल्ली की स्थिति के बारे में चर्चा की. हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर आम आदमी पार्टी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से केजरीवाल की यह पहली मुलाकात है. केजरीवाल ने संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में मोदी से मुलाकात की जो करीब आधे घंटे चली.
बैठक के बाद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस जिस प्रकार से सक्रिय है, उसी प्रकार से हिंसा के दौरान सजग रहती तो जान के नुकसान को रोका जा सकता था. इस बैठक को दिल्ली हिंसा की पृष्ठभूमि में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिनमें करीब 42 लोगों की मौत हो गयी और 200 लोग घायल हो गये.
केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस ने अफवाहों पर लगाम लगाने में तत्परता से काम किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस बात पर सहमति व्यक्त की कि दिल्ली में ऐसी हिंसक घटनाएं नहीं दोहरायी जानी चाहिए. यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक में भाजपा नेताओं के विवादास्पद बयानों के बारे में भी चर्चा हुई, केजरीवाल ने कहा कि इस पर विशेष रूप से कोई चर्चा नहीं हुई. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मोदी से हिंसा में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों.
गौरतलब है कि केजरीवाल ने गत 25 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










