Manipur: 'बदलती जनसांख्यिकी के बीच हाईकोर्ट के फैसले ने डाला आग में घी', बोले अमित शाह- इस कारण भड़की हिंसा!

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Aug 2023 7:47 PM

विज्ञापन

New Delhi: Congress MP Rahul Gandhi being greeted by supporters as he arrives at Parliament House complex during Monsoon Session, in New Delhi, Monday, Aug. 7, 2023. The Lok Sabha membership of Rahul Gandhi was restored on Monday, days after the Supreme Court stayed his conviction in a defamation case. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI08_07_2023_000066A)

मणिपुर में हिंसा पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से बातचीत में शामिल होने की अपील करता हूं, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम राज्य में शांति लाएंगे. इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बोलते हुए मणिपुर हिंसा को लेकर चर्चा की. शाह ने कहा कि मणिपुर हिंसा पूरे देश के लिए शर्मनाक घटना है. प्रदेश में जो हिंसा का तांडव हुआ, हिंसक घटनाएं घटी, लोगों की जान गई और महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया… अमित शाह ने इन सबको शर्मनाक बताया है. उन्होंने अपनी चर्चा में मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इस विषय पर पहले विपक्ष उन्हें बोलने देते, अगर उनकी बात से विपक्ष को संतुष्टी नहीं मिलती तो पर वो पीएम मोदी से इस विषय में जवाब मांगते.

 उन्होंने विपक्ष पर सवाल करते हुए कहा कि आप लोकतंत्र की बात करते हैं लेकिन यहां एक गृह मंत्री को बोलने नहीं दिया जाता. उन्होंने पूछा कि यह किस तरह की लोकतंत्र हैं.  वहीं, लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि, आप मुझे चुप नहीं करा सकते क्योंकि 130 करोड़ लोगों ने हमें चुना है इसलिए उन्हें हमारी बात सुननी होगी. मणिपुर में हमारी सरकार के पिछले छह वर्षों के दौरान कर्फ्यू की आवश्यकता कभी नहीं पड़ी.

मणिपुर में हिंसा पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से बातचीत में शामिल होने की अपील करता हूं, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम राज्य में शांति लाएंगे. इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि मणिपुर में हिंसा की घटनाएं हुई हैं. ऐसी घटनाओं का कोई भी समर्थन नहीं कर सकता. इन घटनाओं पर राजनीति करना शर्मनाक उससे भी ज्यादा शर्मनाक है.

50 से ज्यादा बार नॉर्थ-ईस्ट गए पीएम मोदी- अमित शाह
मणिपुर पर विपक्ष को जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी नॉर्थ ईस्ट को मुख्यधारा में लाते हुए प्रदेश का विकास किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 50 से अधिक बार नॉर्थ ईस्ट गए. उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में कागजी शांति नहीं है. इसके पीछे रणनीति है. लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं पहले दिन से ही मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार था. उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि लेकिन विपक्ष कभी इस मुद्दे पर चर्चा चाहता ही नहीं थी. उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि मैं बोलूं लेकिन वे मुझे चुप नहीं करा सकते. शाह ने कहा कि 130 करोड़ लोगों ने हमें चुना है इसलिए उन्हें हमारी बात सुननी होगी.

आग में घी डालने का काम किया हाईकोर्ट का फैसला- अमित शाह
लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में हमने बाहर के लोगों को पहचानने का काम किया है. उन्होंने कहा कि साल 2022 में सरकार ने बॉर्डर की फेंसिंग शुरू की थी. शाह ने कहा कि इसके बाद हमने जनवरी 2023 से लोगों के थंब इंप्रेशन भी लेना शुरू किया. अमित शाह ने कहा कि जहां कूकी समुदाय के लोग रह रहे थे उसे अस्थायी जंगल गांव घोषित किया गया. अमित शाह ने कहा इससे पहले से ही व्याप्त असुरक्षा की भावना और बढ़ गई. और इसमे घी का काम हाईकोर्ट के उस फैसले ने जिसमें मैतेई को ट्राइबल घोषित करने की बात कही गई. इससे प्रदेश में हिंसा भड़क गई.

Also Read: राहुल गांधी ने संसद में दिया ‘फ्लाइंग किस’, BJP महिला सांसदों ने जताई आपत्ति, स्पीकर से कड़ी कार्रवाई की मांग

मणिपुर हिंसा पर वायरल वीडियो को लेकर शाह का बयान
वहीं, मणिपुर हिंसा के दौरान जारी वायरल वीडियो को लेकर लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि ये वीडियो इस संसद सत्र के शुरू होने से पहले क्यों आया? अगर किसी के पास यह वीडियो था तो उन्हें इसे डीजीपी को देना चाहिए था और उसी दिन यानी 4 मई कार्रवाई की गई होती. शाह ने कहा कि  हमें जिस दिन वीडियो मिला हमने उन सभी 9 लोगों की पहचान कर ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. शाह ने कहा कि  मैं मणिपुर 3 दिन रहा और इस अवधि के दौरान हमने कई फैसले किये. राज्य में सामान्य स्थिति स्थापित करने के लिए क्षेत्र में अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola