राहुल गांधी ने संसद में दिया 'फ्लाइंग किस', BJP महिला सांसदों ने जताई आपत्ति, स्पीकर से कड़ी कार्रवाई की मांग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Aug 2023 3:54 PM

विज्ञापन

एनडीए की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के प्रति अनुचित इशारे करने और सदन में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर विवादों में घिर गये हैं. दरअसल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों के  फ्लाइंग किस दिया. जिसके बाद बीजेपी की कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को शिकायत दर्ज कराई गई. इधर राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे अभद्रता करार दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अविश्वास प्रस्ताव भाषण के बाद लोकसभा परिसर से जब राहुल गांधी बाहर निकल रहे थे तो उनकी कुछ फाइलें गिर गई. उसे उठाने के लिए जब राहुल झुके तो कुछ बीजेपी सांसद उन पर हंसने लगे. इस पर राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस दिया और हंसते हुए बाहर चले गए. इस बात को लेकर बीजेपी की महिला सांसदों ने सभापति से शिकायत की है.

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस मामले पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि वह फ्लाइंग किस देते हैं. राहुल गांधी को क्या हो गया है? सदन में इतनी सारी महिलाएं बैठी हैं. उनमें कोई शिष्टाचार नहीं है।यह बहुत दर्दनाक है.

वहीं, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके व्यवहार को अमर्यादित करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब हमने सदन में किसी सांसद का ऐसा व्यवहार देखा है. उन्होंने सदन में महिला सांसदों पर फ्लाइंग किस का इशारा किया… यह अस्वीकार्य है. हमने स्पीकर से शिकायत की है कि वे इसके खिलाफ कार्रवाई करें.

राहुल पर सख्त कार्रवाई की मांग
इधर, एनडीए की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के प्रति अनुचित इशारे करने और सदन में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसदों ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की और सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संबोधन के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाव भंगिमा प्रदर्शित करने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित भारतीय जनता पार्टी की 20 महिला सांसदों के हस्ताक्षर वाले शिकायत पत्र में कहा गया है, हम आपका ध्यान आज सदन में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी से संबंधित एक घटना की ओर दिलाना चाहती हैं. उक्त सदस्य ने अभद्र आचरण प्रदर्शित किया और केंद्रीस मंत्री एवं सदन की सदस्य स्मृति ईरानी को लेकर अभद्र भावभंगिमा प्रदर्शित की जब वह सदन को संबोधित कर रही थी.

भाजपा की महिला सांसदों ने मांग की कि सदस्य (राहुल) के ऐसे अभद्र आचरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्होंने न केवल सदन में एक महिला सदस्य को अपमानित किया है बल्कि इस सदन की गरिमा को कम किया है. लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली महिला सांसदों में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, दर्शना जरदोश, अन्नपूर्णा देवी सहित पार्टी सांसद रेखा वर्मा, देवश्री चौधरी, संघमित्रा मौर्य, अपराजिता सारंगी, प्रतिभा भौमिक आदि शामिल हैं.

भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola