देशद्रोही हैं अरविंद केजरीवाल, नक्सलियों से हैं संबंध, दिल्ली के सीएम पर कपिल मिश्रा ने लगाये गंभीर आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2017 11:41 AM
नयी दिल्लीः अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल से बरखास्त दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल देशद्रोही हैं. नक्सलियों से उनके तार जुड़े हैं. कपिल ने दावा किया कि 10-15 दिनों के भीतर वह केजरीवाल के ‘देशद्रोह’ को साबित कर देंगे. VIDEO: अरविंद केजरीवाल के साढ़ू की शिकायत करने वाले पर जानलेवा […]
नयी दिल्लीः अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल से बरखास्त दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल देशद्रोही हैं. नक्सलियों से उनके तार जुड़े हैं. कपिल ने दावा किया कि 10-15 दिनों के भीतर वह केजरीवाल के ‘देशद्रोह’ को साबित कर देंगे.
VIDEO: अरविंद केजरीवाल के साढ़ू की शिकायत करने वाले पर जानलेवा हमला
कपिल मिश्रा लगातार केजरीवाल पर एक के बाद एक आरोप लगा रहे हैं. वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर स्वास्थ्य विभाग में तीन घोटालों को अंजाम देने का आरोप लगा चुके हैं. मंत्रमंडल से बरखास्तगी के बाद मिश्रा ने दावा किया था कि उन्होंने केजरीवाल को जैन से 2 करोड़ रुपये रिश्वत लेते देखा है.
शुक्रवार की सुबह कपिल मिश्रा ने महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर बापू से केजरीवाल की ‘बुद्धि शुद्धि’ की प्रार्थना की. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से गुरुवार को विधानसभा में उनके साथ हुए सुलूक का जिक्र किया. मिश्रा का कहना था कि केजरीवाल अब गुंडागर्दी पर उतर आये हैं. इसलिए पार्टी के आम कार्यकर्ता अब उनके साथ नहीं रहे.
कुमार विश्वास बनेंगे ‘आप’ के संयोजक, पद छोड़ेंगे अरविंद केजरीवाल !
कभी कुमार विश्वास के करीबी रहे कपिल मिश्रा ने उन्हें भी नहीं बख्शा. कहा कि विश्वास बरसों से केजरीवाल की साजिश के गवाह रहे हैं. 31 मई को कुमार विश्वास ने ट्वीट किया था, ‘जाकौ प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहिले हर लेही’. सियासी गलियारों में इसके कई मायने लगाये गये, लेकिन कपिल ने कहा कि ट्वीट से साफ है कि मति केजरीवाल की हर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










