ePaper

ICSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, जानें कैसे देख पाएंगे रिजल्ट

Updated at : 29 May 2017 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
ICSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, जानें कैसे देख पाएंगे रिजल्ट

नयी दिल्लीः काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) आज आईसीएसई 10वीं क्लास के नतीजे जारी करेगा.रिजल्ट काउंसिल के पोर्टल पर ऑनलाइन देखा जा सकता हैं. इसके अलावा स्टूडेंट अपनी यूनिक आइडी को एक नंबर पर मैसेज करके भी विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जान सकते हैं. उन्हें परीक्षा परिणाम जानने के लिए अपनी यूनिक आइडी […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) आज आईसीएसई 10वीं क्लास के नतीजे जारी करेगा.रिजल्ट काउंसिल के पोर्टल पर ऑनलाइन देखा जा सकता हैं. इसके अलावा स्टूडेंट अपनी यूनिक आइडी को एक नंबर पर मैसेज करके भी विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जान सकते हैं. उन्हें परीक्षा परिणाम जानने के लिए अपनी यूनिक आइडी को 9248082883 पर मैसेज करना होगा. रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें cisce.org

गेट का परीक्षा परिणाम: माइनिंग और पेट्रोलियम के कई स्टूडेंट टॉप टेन में, आइआइटी व बीआइटी का परचम

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड, काउंसिल फॉर द इंडियन स्‍कूल सर्टिफिकेट एग्‍जामिनेशंस के अंतर्गत आता है. यह 10वीं की परीक्षाएं आयोजित करवाता है. इसकी स्‍थापना 1958 में की गयी थी.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण इस वर्ष आइसीएसइ की परीक्षा में थोड़ी देर हुई थी. 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 31 मार्च के बीच होनी थी, लेकिन चुनावों के कारण ये परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल तक हुईं.

कैंसर से जीत तुषार ने पाया 95% अंक

पिछले साल छह मई को आया था रिजल्ट : पिछले वर्ष आइसीएसइ के रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट के साथ ही छह मई को घोषित कर दिये गये थे. पिछले वर्ष आइसीएसइ में 91,172 लड़के और 74,885 लड़कियां पास हुई थीं. कुल पास प्रतिशत 98.54 फीसदी रहा था.

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  1. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीइ) की ऑफिशियल वेबसाइट (cisce.org) पर जायें.
  2. 10वीं के रिजल्ट के लिए आइसीएसइ रिजल्ट पर क्लिक करें.
  3. 12वीं क्लास के रिजल्ट के लिए आइएससी रिजल्ट पर क्लिक करें.
  4. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और रिजल्ट चेक करें.
  5. आप रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.
  6. बोर्ड की वेबसाइट खोलने के बाद वेबपेज पर दिये गये इंस्ट्रक्शन को फाॅलो करके कोई भी अपना रिजल्ट स्वतः जान सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola