हीट वेव की आग में जल रहा है उत्तर भारत, UP के लिए रेड, तो दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

हिट वेव की गिरफ्त में उत्तर भारत

Heat Wave : पूरा उत्तर भारत गर्मी की मार झेल रहा है और आम आदमी हीट वेव से परेशान है. अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है . रातें काफी उमस भरी हैं और पसीने से तर-बदतर होकर बीत रही हैं.

विज्ञापन

Heat Wave : हीट वेव ने पूरे उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले रखा है. भारत मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है. आईएमडी ने शुक्रवार को मौसम की चेतावनी में बताया है कि अभी लू चलती रहेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. गुरुवार की रात जो गर्मी थी उसने पिछले 14 साल के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है. आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने दिन भर तेज सतही हवाएं और लू चलने के साथ-साथ रात में भी मौसम गर्म रहने का अनुमान जताया है.

उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी

लू की थपेड़ों से पूरा उत्तर प्रदेश जल रहा है. आईएमडी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान यह है कि हीट वेव से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि गंभीर और बहुत गंभीर लू चलने की आशंका है. बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और जौनपुर जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां दिन के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है.

सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित 34 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां लू चलने और गंभीर लू की स्थिति का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि सप्ताह के दौरान राज्य में कहीं और कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.उत्तर प्रदेश बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा और बांदा में राज्य का सबसे अधिक तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रयागराज में 46.6 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 45.6 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर और हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस, फुर्सतगंज में 45.1 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मध्यप्रदेश में भी पारा चढ़ा

मध्यप्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप जारी है. लू चलने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है और आम नागरिक राहत की उम्मीद कर रहा है. भारत मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिनों तक हीट वेव से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. मध्यप्रदेश में ग्वालियर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने यह बूढ़े और बच्चों को खास सावधानी बरतने को कहा है. सूर्य की रोशनी में सीधे जाने से बचने और पानी ज्यादा पीने की सलाह भी दी गई है.

झारखंड और बिहार में भी गर्मी का प्रकोप

झारखंड और बिहार में भी गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है. गढ़वा, पलामू और चतरा जिले के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है, जबकि राज्य के बाकी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में भी गर्मी अपने चरम पर है और लोगों को लू की तपिश झेलनी पड़ रही है.

ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी, भाई ने कहा-निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी

नमाज पर प्रतिबंध के बाद भोजशाला मंदिर परिसर में पहली बार शुक्रवार को हुई पूजा, सुरक्षाकर्मी मुस्तैद

सीएम विजय ने एक बार फिर किया मंत्रिमंडल का विस्तार, IUML और VCK के 1-1 विधायक बने मंत्री

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola