ePaper

उत्तरकाशी हादसा : प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की

Updated at : 24 May 2017 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तरकाशी हादसा : प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की आज मंजूरी दी. मोदी ने दुर्घटना में गंभीर रुप से घायलों में से प्रत्येक को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 50 हजार रुपये देने की मंजूरी दी. उत्तरकाशी जिले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की आज मंजूरी दी. मोदी ने दुर्घटना में गंभीर रुप से घायलों में से प्रत्येक को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 50 हजार रुपये देने की मंजूरी दी.

उत्तरकाशी जिले में कल शाम नलूपानी के नजदीक भागीरथी नदी में बस गिरने से मध्य प्रदेश के 21 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी. हादसे में आठ लोग घायल हो गए थे. यह दुर्घटना तब हुई जब तीर्थयात्री हिमालय स्थित गंगोत्री से लौट रहे थे. मोदी ने कहा, ‘‘मेरी प्राथनाएं उत्तरकाशी में दुखद बस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

शार्प टर्न पर संतुलन खो बैठा ड्राइवर, उत्तराकाशी में बस भागीरथी में गिरी, 22 की मौत

जानिये, PM Modi ने जलसंकट पर काबू पाने के लिए नयी पीढ़ी को बतायी कौन सी तरकीब…?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola