पंजाब के बरियाला में मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2017 10:02 AM
अमृतसर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार सुबह गुरुदासपुर सेक्टर के बरियाला में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया. बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ जवान ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी बाड़ के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी. जवान द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बाद भी घुसपैठिया भारत की तरफ बढ़ता रहा. इसके बाद सैनिकों […]
अमृतसर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार सुबह गुरुदासपुर सेक्टर के बरियाला में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया.
बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ जवान ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी बाड़ के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी. जवान द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बाद भी घुसपैठिया भारत की तरफ बढ़ता रहा. इसके बाद सैनिकों ने उस पर गोलियां चला दी.
अधिकारी ने बताया कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वह तीनोें तरफ से रावी नदी से घिरा है. जब अधिकारी से पूछा गया कि जिस स्थान पर घुसपैठिया मारा गया है, वहां से कुछ बरामद हुआ है या नहीं, तो इस पर अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










