उद्धव ने मोदी से कहा, पाकिस्तान में घुसकर उसके टुकड़े टुकड़े कर दो

नयी दिल्ली : अपने सहयोगी पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा को केवल अपनी पार्टी नहीं बल्कि देश को भी मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘‘पाकिस्तान के टुकड़े टुकड़े करने” का अनुरोध किया. उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को […]
नयी दिल्ली : अपने सहयोगी पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा को केवल अपनी पार्टी नहीं बल्कि देश को भी मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘‘पाकिस्तान के टुकड़े टुकड़े करने” का अनुरोध किया.
उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को सबक सिखाने का अनुरोध किया है और पीएम मोदी को सलाह दी कि वो मन की बात की जगह पाकिस्तान के खिलाफ गन की बात करें. दो भारतीय सैनिकों के शव को क्षत विक्षत करने वाले पाकिस्तान को दंडित करें. ठाकरे ने महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार पर हमला करते हुए कहा ‘‘भाजपा को केवल पार्टी को नहीं बल्कि देश और राज्य को भी मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए. हम मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं. उप्र में योगी सरकार है लेकिन यहां (महाराष्ट्र में) ‘निरुपा योगी’ (व्यर्थ) सरकार है.” उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान में घुसकर उसके टुकड़े टुकड़े कर दो. शिवसेना प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी होगी.” उद्धव ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत हुई लेकिन गोवा विधानसभा चुनावों के नतीजों की अनदेखी नहीं की जा सकती.
VIDEO: भारत की सेना ने पाकिस्तान से ले लिया बदला, 10 जवानों को मार गिराया, तीन पोस्ट किये तबाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




