बीजेपी के विजय पर्व में अमित शाह को क्यों याद आये मदन लाल खुराना

Published at :02 May 2017 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
बीजेपी के विजय पर्व में अमित शाह को क्यों याद आये मदन लाल खुराना

नयी दिल्ली : एमसीडी चुनावों में मिली भारी जीत के बाद मंगलवार को दिल्ली में आयोजित ‘बीजेपी का विजय पर्व’ में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने नवनिर्वाचित पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर जबरदस्त हमला करते हुए शाह ने निगम चुनावों में मिली जीत को ‘नकारात्मक राजनीति’ के खिलाफ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एमसीडी चुनावों में मिली भारी जीत के बाद मंगलवार को दिल्ली में आयोजित ‘बीजेपी का विजय पर्व’ में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने नवनिर्वाचित पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर जबरदस्त हमला करते हुए शाह ने निगम चुनावों में मिली जीत को ‘नकारात्मक राजनीति’ के खिलाफ जनादेश करार दिया. उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने बहानेबाजी पर पूरी तरह से रोक लगा दी. शाह ने कहा कि एमसीडी चुनावों में जीत के साथ दिल्ली में भाजपा की सरकार की नींव पड़ गयी है.

रैली में बोले अमित शाह- केजरीवाल पिछले दिनों हारने का रिकॉर्ड बनाकर लौटे हैं

दिल्ली के नवनिर्वाचित पार्षदों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि एमसीडी चुनावों में जितनी बड़ी जीत मिली है, दिल्ली की जनता ने आप सबों पर उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपदी है. आप सभी पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है.
शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि इवीएम के कारण वह हारे हैं. उन्हें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलना चाहिए, उन्हें मालूम हो जायेगा कि चुनावों में उनकी पार्टी को क्यों हार मिली.

भाजपा का मिशन-2019 : अमित शाह जम्मू पहुंचे, 95 दिन तक देश भर में घूमेंगे, टटोलेंगे वोटर की नब्ज

शाह ने भाजपा की जीत का श्रेय बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता को दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता नहीं चाहती, तो भाजपा को कोई जिता नहीं सकता था. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ मेहनत की. जिन पार्षदों का पार्टी ने इस बार टिकट काटा, उन लोगों ने भी पूरे मनोयोग से पार्टी को जिताने के लिए काम किया. यही वजह है कि भाजपा की जीत के बाद विपक्षी दल मायूस हैं.

ममता को हुआ भाजपा फोबिया : अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा का विजय रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है. विपक्षी दल मायूस हैं. बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाजपा की मजबूत कड़ी बन कर उभरे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी कितनी भी रणनीति बना ले, बूथ स्तर के कार्यकर्ता यदि पूरी क्षमता से काम नहीं करेंगे, तो कोई भी पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती.

अमित शाह ने वरुण गांधी को दिया सुधरने का एक अंतिम मौका ?

एक समय था, जब लोग प्रधानमंत्री के मौन से परेशान थे. लोग चाहते थे कि प्रधानमंत्री कुछ बोलें, लेकिन वह बोलते ही नहीं थे. नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, तो लोगों में आशा का संचार हुआ. मोदीजी चलते नहीं, दौड़ते हैं, छलांग लगा कर मंजिल तक पहुंच जाते हैं.

परिवारवाद के सवाल पर अमित शाह का जवाब – क्या आप बता सकते हैं अगला बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा?

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-20 घंटे तक काम करते हैं. जब से उन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, लोगों में आशा का संचार हुआ है. उम्मीदें जगी हैं. प्रधानमंत्री गरीबों के लिए काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत केंद्र सरकार ने सात करोड़ घरों में शौचालय बनवाये हैं. वहीं गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करनेवाले परिवारों के दो करोड़ घरों तक मुफ्त में रसोई गैस का सिलिंडर पहुंचाया है.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो काम किया है, उससे लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है. उन्होंने एमसीडी चुनावों में पार्टी को मिली जीत को मोदी सरकार के काम से भी जोड़ा. कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश देकर मोदी सरकार के काम पर मुहर लगा दी है.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हिंदुवादी विचारक सावरकर को दी राष्ट्रीय नायक की उपाधि, आलोचकों पर साधा निशाना

शाह ने कहा कि लोगों के इस विश्वास को कायम रखना है. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को राजनीति में शुचिता पुनर्स्थापित करनी होगी. मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रही है. कार्यकर्ता इस जंग में सरकार के साथ खड़े हों.

अपने संबोधन के अंत में शाह ने भूतपूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और केदारनाथ सिंह को याद किया. ज्ञात हो कि यही तीन नेता थे, जिन्होंने दिल्ली को भाजपा का गढ़ बनाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola