मालदा में NIA का बड़ा एक्शन : कांग्रेस के 2 नेता गिरफ्तार, मोथाबाड़ी प्रत्याशी से रातभर हुई पूछताछ

Nia Arrests Congress Leaders Malda Judicial Officers Gherao Case Sir Row West Bengal Election 2026
NIA Arrests Congress Leaders: मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में NIA ने कांग्रेस के दो नेताओं को गिरफ्तार किया है. कांग्रेस उम्मीदवार सायम चौधरी से भी रातभर पूछताछ हुई. जानें क्या है SIR विवाद और गिरफ्तारी की पूरी कहानी.
खास बातें
NIA Arrests Congress Leaders: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाये जाने से उपजा विवाद अब गिरफ्तारियों के दौर में पहुंच गया है. सोमवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के 2 सक्रिय नेताओं को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई 1 अप्रैल को मोथाबाड़ी में 7 जजों का घेराव करने और उन्हें बंधक बनाने के मामले में की गयी है. इस बीच, कांग्रेस के मोथाबाड़ी उम्मीदवार सायम चौधरी को एनआईए ने रातभर की कड़ी पूछताछ के बाद सुबह छोड़ दिया. हालांकि, उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है.
एनआईए की गिरफ्त में कांग्रेस के 2 दिग्गज
एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार नेताओं के नाम आसिफ शेख और शहादत हुसैन हैं. ये दोनों मोथाबाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी सायम चौधरी के करीबी सहयोगी माने जाते हैं.
- रातभर चली पूछताछ : इन दोनों को फरक्का स्थित एनआईए शिविर में रविवार देर रात हिरासत में लिया गया था. घंटों चली सघन पूछताछ के बाद सोमवार को इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी.
- सायम चौधरी पर नजर : कांग्रेस उम्मीदवार सायम चौधरी को रविवार रात अलीनगर इलाके से हिरासत में लिया गया था. लंबी पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया, लेकिन जांच एजेंसी उनके कॉल रिकॉर्ड्स और मैसेज खंगाल रही है. उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
क्या हुआ था 1 अप्रैल को, जानें पूरा मामला
मालदा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही थी. 1 अप्रैल को मोथाबाड़ी में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीडीओ (BDO) कार्यालय के भीतर तैनात 7 न्यायिक अधिकारियों का घेराव किया था और उन्हें बंधक बना लिया था.
- सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप : इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को इस मामले की जांच सीबीआई या एनआईए से कराने के आदेश 6 अप्रैल को दिये थे.
- NIA के 12 मामले : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एनआईए ने इस सिलसिले में कुल 12 मामले दर्ज किये हैं.
NIA Arrests Congress Leaders: साजिश का आरोप
एनआईए की कार्रवाई के बाद सायम चौधरी ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके साथियों को इस मामले में जान-बूझकर फंसाया जा रहा है. चौधरी ने इसके पीछे सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का हाथ होने का दावा किया है.
इसे भी पढ़ें : मालदा कांड में NIA का एक्शन, कांग्रेस उम्मीदवार समेत 7 हिरासत में, ISF नेता गिरफ्तार, रडार पर AIMIM सदस्य
पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
मालदा कांड में एनआईए और सीआईडी (CID) की सक्रियता लगातार बनी हुई है. इसके पहले भी कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
- आईएसएफ कार्यकर्ता : एनआईए ने इससे पहले प्रतापपुर गांव से आईएसएफ (ISF) कार्यकर्ता गुलाम रब्बानी को गिरफ्तार किया था.
- सीआईडी की कार्रवाई : पश्चिम बंगाल की सीआईडी इकाई ने भी बागडोगरा एयरपोर्ट से आईएसएफ उम्मीदवार मौलाना शाहजहां अली कादरी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें
बंगाल वोटर लिस्ट विवाद : सुप्रीम कोर्ट का 13 याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार, कहा- ट्रिब्यूनल जायें
बंगाल चुनाव 2026: ECI की बड़ी कार्रवाई, 388 करोड़ की जब्ती और 1000 बम बरामद
बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम से भवानीपुर तक… इन ‘हॉट’ सीट्स पर हार-जीत तय करेगी कौन बनेगा मुख्यमंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










