नोएडा में हिंसक प्रदर्शन: एक्शन में योगी सरकार, हाई-लेवल कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन
Security personnel keep vigil

सुरक्षाकर्मी निगरानी रखते हुए, फोटो पीटीआई

Noida Employees Protest: नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर श्रमिकों ने जमकर बवाल काटा. हिंसक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने हाई लेवल कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Noida Employees Protest: CM योगी के निर्देश के बाद नोएडा में औद्योगिक विवादों को सुलझाने के लिए एक समिति बनाई गई है. सरकार ने श्रमिकों के हितों पर संबंधित पक्षों (stakeholders) के साथ चर्चा करने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी गठन किया है.

औद्योगिक विकास आयुक्त होंगे हाई लेवल कमेटी के अध्यक्ष

इस कमेटी के अध्यक्ष औद्योगिक विकास आयुक्त होंगे. ACS (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) और प्रधान सचिव (श्रम और रोज़गार) इसके सदस्य होंगे. इस समिति में श्रमिक संगठनों के पांच प्रतिनिधि और उद्यमी संघों के तीन प्रतिनिधि भी शामिल हैं.

नोएडा में अशांति फैलाने वालों से सावधान रहें श्रमिक : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत सभी कर्मियों और श्रमिकों से अपील करता हूं कि वे याद करें, कोविड-19 के दौरान सरकार किस तरह उनके साथ खड़ी रही. उस समय हमने उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए परिवहन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले राज्य में उद्योगों की स्थिति खराब थी और कानून-व्यवस्था भी कमजोर थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. योगी ने श्रमिकों और उद्यमियों दोनों से संवाद बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, कुछ लोग औद्योगिक अशांति फैलाना चाहते हैं, उनसे सावधान रहें और उन्हें सफल न होने दें. हमारी सरकार श्रमिकों और उद्यमियों दोनों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रदर्शनकारियों ने किया हिंसक प्रदर्शन, वाहनों को आग के हवाले किया

नोएडा के फेज-2, सेक्टर-60, 62 और 84 सहित कई औद्योगिक क्षेत्रों में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया. इस दौरान पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जिसमें वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचा. हिंसा के बाद पुलिस गौतमबुद्ध नगर में स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है. औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं. लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें: सैलरी बढ़ाने को लेकर नोएडा में बवाल: प्रदर्शनकारी हुए उग्र, कई वाहनों को फूंका, देखें VIDEO

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola