गर्मी से ओडिशा में एक व्यक्ति की मौत, बिहार में हल्की बारिश, राजस्थान में गर्मी का प्रकोप

नयी दिल्ली : ओडिशा में भीषण गर्मी से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी. राज्य के कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा जबकि राजस्थान में भी झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप है. ओडिशा में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. एक व्यक्ति की मौत के साथ अब तक इस मौसम में […]
नयी दिल्ली : ओडिशा में भीषण गर्मी से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी. राज्य के कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा जबकि राजस्थान में भी झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप है. ओडिशा में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. एक व्यक्ति की मौत के साथ अब तक इस मौसम में दो लोगों की मौत हो चुकी है. विशेष राहत आयुक्त ने एक बयान में बताया कि अंगुल जिले में मौत हुयी.
दिल्ली में दिन का तापमान गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी की स्थिति आगामी सप्ताह में भी जारी रहेगी. राजस्थान के कई भागों में लू का प्रकोप चल रहा है. बाडमेर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




