आक्रामक राष्ट्रवाद प्रतिकूल हो सकता है : केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2017 8:00 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने कहा कि राष्ट्रवाद ही आतंकवाद का एकमात्र जवाब है, लेकिन आक्रामक राष्ट्रवाद प्रतिकूल साबित हो सकता है. विदेश राज्य मंत्री अकबर ने कहा कि जो राष्ट्रवाद छोड़ते हैं, वे आतंकवाद की बुराई से नहीं लड़ पायेंगे. उन्होंने यहां विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में ‘राष्ट्र और राष्ट्रवाद’ विषयक एक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने कहा कि राष्ट्रवाद ही आतंकवाद का एकमात्र जवाब है, लेकिन आक्रामक राष्ट्रवाद प्रतिकूल साबित हो सकता है. विदेश राज्य मंत्री अकबर ने कहा कि जो राष्ट्रवाद छोड़ते हैं, वे आतंकवाद की बुराई से नहीं लड़ पायेंगे. उन्होंने यहां विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में ‘राष्ट्र और राष्ट्रवाद’ विषयक एक व्याख्यान में श्रोताओं को संबोधित किया.

विदेश राज्यमंत्री अकबर ने कहा कि जब राष्ट्रवाद लड़खड़ाने लगता है, ऐसा तब होता है, जब वह आक्रामक राष्ट्रवाद बन जाता है. इसलिए समस्या राष्ट्रवाद में नहीं, बल्कि आक्रामकता में है. उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रवाद आक्रामक बन जाता है, तब वह प्रतिकूल बन जाता है. अकबर की यह टिप्पणी देश में राष्ट्रवाद पर जारी बहस के बीच महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola