संसद में उठी शराबबंदी की मांग
Updated at : 27 Mar 2017 4:53 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस की एक सदस्य ने पूरे देश में शराबबंदी लागू करने की मांग की और जोर दिया कि इसके कारण अपराध बढते हैं. शून्यकाल के दौरान वाईएसआर कांग्रेस की के गीता ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि शराब का उपभोग आज चिंता का विषय बन गया है […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस की एक सदस्य ने पूरे देश में शराबबंदी लागू करने की मांग की और जोर दिया कि इसके कारण अपराध बढते हैं. शून्यकाल के दौरान वाईएसआर कांग्रेस की के गीता ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि शराब का उपभोग आज चिंता का विषय बन गया है और इसके कारण गरीब सबसे अधिक प्रभावित होते हैं. शराब के उपभोग के कारण अपराध में भी वृद्धि का चलन देखा गया है.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पूरे देश में शराबबंदी की नीति लानी चाहिए. इससे गरीब आदमी सबसे अधिक प्रभावित होते हैं. सांसदों के वेतन और पेंशन पर न्यायपालिका की टिप्पणी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के एम आई शानवास ने कहा कि सरकार को आगे आना चाहिए और सांसदों के वेतन भत्ते के मुद्दे को देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार को सांसदों के बारे में न्यायपालिका के प्रतिकूल रुख और मीडिया ट्रायल पर रोक लगानी चाहिए.
भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आरविंद केजरीवाल द्वारा एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में आवास कर समाप्त करने की घोषणा का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसा कोई निर्णय नहीं कर सकती है और इसका फैसला केवल संसद ही कर सकती है. आवास कर समाप्त करने का निर्णय दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर है. तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने तीस्ता जल बंटवारे का मुद्दा उठाया और कहा कि केंद्र सरकार पश्चित बंगाल को दरकिनार कर रही है और इस बारे में प्रदेश सरकार से क्यों विचार विमर्श नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




