रूठे विधायक को मनाने के लिए भीड़ से हाथ पकड़कर अपने साथ ले गये पीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रोड शो रैली आज खूब चर्चा में रही. इस रोड शो के इतर पीएम मोदी की एक अदा की खूब चर्चा हो रही है. रोड शो के पहले पड़ाव में पीएम का काफिला पहुंचा तो भीड़ में भाजपा के पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री […]
विज्ञापन
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रोड शो रैली आज खूब चर्चा में रही. इस रोड शो के इतर पीएम मोदी की एक अदा की खूब चर्चा हो रही है. रोड शो के पहले पड़ाव में पीएम का काफिला पहुंचा तो भीड़ में भाजपा के पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी भी मौजूद थे.
प्रधानमंत्री उनके पास गये और उनका हाथ पकड़कर अपने साथ मंदिर के अंदर ले गये. मोदी की इस अदा ने कई कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया. श्यामदेव राय को टिकट ना मिलने से कई कार्यकर्ता नाराज थे. इस रोड के पीछे भाजपा की कोशिश भी यही थी जनता से और करीब हुआ जाए. पीएम मोदी के इस कदम ने कई लोगों को आश्चर्य में डाल दिया.
भाजपा के विधायक श्यामदेव राय चौधरी टिकट ना मिलने से नाराज थे. उनके दबदबे और इलाके में पकड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह सात बार यहां के विधायक रहे हैं. नाराज विधायक को मनाने के लिए पीएम ने उनका हाथ पकड़ा. पीएम का साथ श्यामदेव की नाराजगी दूर कर पाया या नहीं यह तो वक्त के साथ साफ होगा लेकिन उन्होंने इस कदम के जरिये एक संदेश देने की कोशिश की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










