पलानीस्वामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात
Updated at : 27 Feb 2017 6:48 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इडापड्डी के पलानीस्वामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात में पीएम मोदी और पलानीस्वामी के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच कावेरी जल बंटवारे और राज्य को एनईईटी से छूट दिए जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अलावा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इडापड्डी के पलानीस्वामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात में पीएम मोदी और पलानीस्वामी के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच कावेरी जल बंटवारे और राज्य को एनईईटी से छूट दिए जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अलावा वह आज शाम होने वाली बैठक में चक्रवात ‘वरदा’ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से धन भी मांग सकते हैं.
मुख्यमंत्री पद का प्रभार संभालने के बाद यह पलानीस्वामी की पहली दिल्ली यात्रा है.तमिलनाडु के प्रधान सचिव गिरिजा विद्यानाथन ने भी यहां दो दिवसीय यात्रा पर आए पलानीस्वामी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री कल रात को यहां आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




