महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी शिव के 112 फुट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में योग के प्रणेता आदियोगी शिव के 112 फुट ऊंचे चेहरे रुपी प्रतिमा का अनावरण करेंगे. ईशा फाउंडेशन ने आज एक विज्ञप्ति में बताया ‘धरती के इस सबसे विशाल चेहरे की प्रतिष्ठा मानवता को आदियोगी शिव के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में योग के प्रणेता आदियोगी शिव के 112 फुट ऊंचे चेहरे रुपी प्रतिमा का अनावरण करेंगे. ईशा फाउंडेशन ने आज एक विज्ञप्ति में बताया ‘धरती के इस सबसे विशाल चेहरे की प्रतिष्ठा मानवता को आदियोगी शिव के अनुपम योगदान के सम्मान में की गयी है.

यह प्रतिष्ठित चेहरा मुक्ति का प्रतीक है और उन 112 मार्गों को दर्शाता है, जिनसे इंसान योग विज्ञान के जरिये अपनी परम प्रकृति को प्राप्त कर सकता है. इस भव्य चेहरे का डिजाइन और प्राण-प्रतिष्ठा ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने की है.

सद्गुरु ने बताया, ‘आदियोगी को श्रद्धांजलि के रूप में प्रधानमंत्री पवित्र अग्नि को प्रज्वलित करके दुनिया भर में महायोग यज्ञ की शुरुआत करेंगे.’ भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने अपने आधिकारिक अतुल्य भारत अभियान में इस भव्य चेहरे की प्राण-प्रतिष्ठा को एक गंतव्य स्थल के रूप में शामिल किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola