स्कूली बच्चों के बस्तों का बोझ जल्द होगा कम

नयी दिल्ली : स्कूली छात्रों को किताबों के बोझ से जल्द मुक्ति मिल सकती है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय छात्रों के स्कूली बैगो का बोझ कम करने के लिए सीबीएसइ स्कूलों के लिए नया मानदंड तैयार करने पर काम कर रहा है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक समारोह में कहा कि स्कूल बस्तों का […]
नयी दिल्ली : स्कूली छात्रों को किताबों के बोझ से जल्द मुक्ति मिल सकती है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय छात्रों के स्कूली बैगो का बोझ कम करने के लिए सीबीएसइ स्कूलों के लिए नया मानदंड तैयार करने पर काम कर रहा है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक समारोह में कहा कि स्कूल बस्तों का बोझ कम करने जरूरी है और भारी बस्ता से काम नहीं चलेगा. जावड़ेकर ने कहा कि स्कूली बच्चों को दिये जाने वाले प्रोजेक्ट कार्य में भी बदलाव किया जायेगा.
मंत्रालय सीबीएसइ स्कूलों के लिए नियम बना रहा है ताकि बच्चों को गैर जरूरी किताब और कॉपी नहीं ले जाना पड़े.मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि सीबीएसइ ने स्कूलों से दूसरी कक्षा तक के छात्रों को स्कूल बस्ता लेकर नहीं आने और 8 वीं कक्षा तक सीमित किताब लेकर आने का निर्देश दिया है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय इन मानदंडों को प्रभावी बनाने के लिए अन्य पहलुओं पर काम कर रहा है.
गौरतलब है कि अप्रैल 2016 में सीबीएसइ ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर शिक्षकों और अभिभावकों को सुझाव दिया था कि बच्चे टाइम-टेबल के अनुसार ही किताबें स्कूल ले जायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




