मनमोहन सिंह पर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, संसद में बायकॉट का किया फैसला

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी से कांग्रेस पार्टी भड़क गयी है. सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद कांग्रेस ने फैसला लिया है कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते हैं संसद के दोनों सदनों में उनका बहिस्कार किया जाएगा. दरअसल नोटबंदी […]
नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी से कांग्रेस पार्टी भड़क गयी है. सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद कांग्रेस ने फैसला लिया है कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते हैं संसद के दोनों सदनों में उनका बहिस्कार किया जाएगा.
दरअसल नोटबंदी को संगठित एवं कानूनी लूट का उदाहरण बताने के बयान को लेकर मनमोहन सिंह पर तीखा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि 35 वर्षो तक देश के आर्थिक पदिदृश्य के केंद्र में रहने वाले मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल में इतना सब कुछ हुआ लेकिन उनके उपर कोई दाग तक नहीं लगा और ‘बाथरुम में रेनकोट पहनकर नहाने की कला डा. साहब’ ही जानते हैं और कोई नहीं जानता.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




