पठानकोट हमला : एनआईए अदालत से मसूद अजहर, 3 अन्य को नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2017 10:11 PM
नयी दिल्ली : पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक अदालत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर और तीन अन्य के खिलाफ पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमले के मामले में नोटिस जारी किया है. अदालत ने इन सभी को नौ मार्च को उसके समक्ष पेश होने को कहा है. […]
नयी दिल्ली : पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक अदालत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर और तीन अन्य के खिलाफ पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमले के मामले में नोटिस जारी किया है. अदालत ने इन सभी को नौ मार्च को उसके समक्ष पेश होने को कहा है.
एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मोहाली में विशेष अदालत ने अजहर, उसके भाई मुफ्ती अब्दुल रउफ असगर, शाहिद लतीफ और काशिफ जान (दोनों भारतीय सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में मारे गए चारों आतंकियों के हैंडलर) को पेशी के लिए नोटिस जारी किया है. एक और दो जनवरी 2016 की दरम्यानी रात को सामरिक रुप से महत्वपूर्ण पठानकोट वायुसेना अड्डे पर आतंकी हमले की साजिश और उसे अंजाम देने में भूमिका के लिए एनआईए ने इन चारों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










