Hajipur News : सरकारी शिक्षक पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, थाने में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

आवेदन के साथ पीड़िता

Hajipur News : पहली पत्नी से तलाक का वादा कर युवती को बहलाता रहा आरोपी, लगाया शोषण का आरोप

विज्ञापन

Hajipur News (विनय पटेल) : प्यार शादी और सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर कथित तौर पर लंबे समय तक एक छात्रा का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बेलसर थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक सरकारी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आवेदन सामने आने के बाद क्षेत्र तरह तरह की चर्चाएं हो रही है.थाना को दिए आवेदन में बेलसर थाना क्षेत्र के शंकर बिंदवारा निवासी 24 वर्षीय दलित युवती ने बताया है कि वह गांव के रंजन कुमार के यहां कोचिंग पढ़ने जाती थी. इसी दौरान आरोपी ने मीठी-मीठी बातें कर उसका विश्वास जीत लिया और मोबाइल नंबर लेकर लगातार बातचीत करने लगा. युवती का आरोप है कि आरोपी खुद को सरकारी शिक्षक बताते हुए उसे नौकरी दिलाने और बेहतर भविष्य बनाने का सपना दिखाता था.

युवती को बहलाता रहा आरोपी, लगाया शोषण का आरोप

आवेदन के अनुसार आरोपी उसे मुजफ्फरपुर स्थित अपने डेरे पर ले गया और शादी करने और नौकरी लगाने का झांसा देने लगा. जब युवती ने कहा कि वह पहले से शादीशुदा है तो वह उससे कैसे शादी करेगा, तब आरोपी ने कहा कि पहली पत्नी से तलाक हो जाने दो, उसके बाद तुमसे शादी कर लेंगे.इसके बाद वह तरह-तरह का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा.पीड़िता ने आरोप लगाया है पहली बार आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे बाद वह बेहोशी जैसी हालत में पहुंच गई. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. होश में आने पर जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी लगातार शादी का भरोसा देकर उसे बहलाता रहा.युवती का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी का रवैया बदल गया. उसने कई बार गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की.

बेलसर थाना में शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी

किसी तरह मौका पाकर युवती अपने घर पहुंची और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई.इसके बाद युवती के पिता आरोपी के घर पहुंचे और शादी की बात की, लेकिन आरोपी ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए शादी से इनकार कर दिया.आवेदन में गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है.पीड़िता ने बेलसर थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read : Hajipur News : मुर्शिदाबाद ज्वेलरी लूटकांड का वैशाली कनेक्शन, महिला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन