Gumla: सजा नहीं, अब ‘सुधार गृह’ के रूप में विकसित होंगे सभी कारागार, बोले- आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल

Updated:
विज्ञापन
Gumla News

गुमला जेल के विस्तारित खंड का उद्घाटन करते आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल

Gumla: गुमला में आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि राज्य के सभी कारागारों को सुधार गृह के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि कैदियों के व्यवहार और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके.

विज्ञापन

दुर्जय पासवान
Gumla: गुमला मंडलकारा के विस्तारीकरण का शनिवार को उदघाटन हुआ. अब कैदियों को यहां रहने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय द्वारा मंडल कारा गुमला के नवनिर्मित विस्तारित खंड का उद्घाटन किया गया. इस आधुनिक खंड के क्रियाशील होने से कारा परिसर में बंदियों के रख-रखाव, सुरक्षा एवं सुधारात्मक कार्यक्रमों को एक नई दिशा मिलेगी.​ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल द्वारा फीता काटकर एवं आधिकारिक शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया.

जेल में उपचार के लिए अस्पताल भी

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा नवनिर्मित खंड का विस्तृत निरीक्षण किया गया. इस विस्तारित खंड में आधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुरूप 150-150 बंदी क्षमता के दो बड़े बैरक और बीमार बंदियों के सुलभ उपचार हेतु 16 बेड के एक सर्वसुविधायुक्त अस्पताल वार्ड का निर्माण किया गया है. सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि राज्य सरकार कारागारों को केवल सजा का केंद्र न बनाकर उन्हें वास्तविक ‘सुधार गृह’ के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

आधुनिक हो गया है गुमला जेल

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह नया विस्तारित खंड न केवल क्षमता की समस्या को दूर करेगा, बल्कि अस्पताल वार्ड और नये बैरकों के माध्यम से बंदियों के स्वास्थ्य, कौशल विकास, शिक्षा एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर परिवेश प्रदान करेगा. जेल अधीक्षक ने कहा है कि मंडल कारा गुमला को आधुनिक और सुधारात्मक दृष्टिकोण से सुदृढ़ बनाने में यह नया खंड मील का पत्थर साबित होगा.

ये लोग थे मौजूद

पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमा, डीएलएसए सचिव राम कुमार गुप्ता, सहायक कारा महानिरीक्षक तुषार रंजन गुप्ता, जिला प्रशासन के अधिकारी एसडीओ राजीव नीरज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एमपी सिंह, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अनुपम किशोर तथा मंडल कारा गुमला के अधीक्षक गोपाल चंद्र महतो सहित समस्त कारा कर्मी एवं अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

Gumla: चोरों का आतंक, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल की दुकान में चोरी, शहर में दहशत

डिलिस्टिंग की मांग पर दिल्ली में हल्ला बोल, गुमला से जनजाति समाज के 518 लोग हो गए हैं रवाना

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola