ट्विशा शर्मा मौत मामले के आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Updated:
विज्ञापन

समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

Twisha Sharma death case : भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले के आरोपी उसके पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सुबह प्रेस काॅन्फ्रेंस में ही यह कह दिया था कि हम 7 दिन की रिमांड मांगेंगे, उसके बाद ही उससे पूछताछ की जाएगी.

विज्ञापन

Twisha Sharma death case : ट्विशा शर्मा मौत मामले में उसके पति समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. शुक्रवार देर रात गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया था. अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद समर्थ सिंह ने कोर्ट के सामने सरेंडर करने की कोशिश की थी, लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया था. उसके बाद जबलपुर पुलिस की मदद से भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

ट्विशा के वकील ने कहा -आरोपी का पासपोर्ट जमा कराया गया

ट्विशा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने मीडिया को बताया कि पुलिस को आरोपी समर्थ सिंह की 7 दिन की कस्टडी मिली है. पासपोर्ट के बारे में सुनवाई हुई थी. उसके वकील ने आज आरोपी का पासपोर्ट जमा कर दिया. तीन और पेंडिंग एप्लीकेशन हैं जिन्हें हमने प्रिजर्वेशन के लिए फाइल किया था, जिनकी तारीख 29 तारीख है. इसमें यह पता किया जाएगा कि वे 10 दिन तक कहां थे, अगर कोई सरकारी अधिकारी इसमें शामिल होगा, तो उन्हें भी सजा होगी. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. आरोपी को पेशी के लिए लाया गया, तो वो हंस रहे थे, उसने क्या किया है, वो पुलिस पूछताछ के बाद पता चल जाएगा.

पुलिस कस्टडी में होगी पूछताछ

प्रेस काॅन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्ननर संजय कुमार ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि समर्थ सिंह जबलपुर में कोर्ट में सरेंडर करने आया था, लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया. उसकी गिरफ्तारी वहीं से हुई है. अभी उससे ज्यादा कुछ पूछताछ नहीं हुई है. कस्टडी में लेने के बाद पूछताछ होगी. इस तरह के मामलों में पूछताछ कई चरणों में होती है.

एम्स को दूसरी बार पोस्टमार्टम करने का लेटर मिला

AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने का लेटर मिल गया है. AIIMS में फोरेंसिक के चीफ डॉ सुधीर गुप्ता ने डायरेक्टर की मंजूरी से एम्स दिल्ली के 4 सीनियर डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड बनाया है जो ऑटोप्सी करेगा. यह टीम सभी लेटेस्ट इंस्ट्रूमेंट्स के साथ शनिवार शाम 6 बजे स्टेट चार्टर प्लेन से भोपाल रवाना होगी.

ये भी पढ़ें : केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा-देश को अस्थिर करने की कोशिश का हिस्सा है कॉकरोच जनता पार्टी

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मीडिया से कहा-हम 7 दिन की रिमांड मांगेंगे, तभी होगी पूछताछ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola