ePaper

ई अहमद : विधायक से केंद्रीय मंत्री तक का सफर

Updated at : 01 Feb 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
ई अहमद : विधायक से केंद्रीय मंत्री तक का सफर

नयी दिल्ली : ई अहमद का आज निधन हो गया. कल राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. वकालत के रूप में अपनी करियर शुरू करने वाले ई अहमद का जन्म केरल के कन्नूर जिले में हुआ था. केरल विधानसभा से अपनी करियर की शुरुआत करने वाले अहमद लगातार पांच सत्र […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ई अहमद का आज निधन हो गया. कल राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. वकालत के रूप में अपनी करियर शुरू करने वाले ई अहमद का जन्म केरल के कन्नूर जिले में हुआ था. केरल विधानसभा से अपनी करियर की शुरुआत करने वाले अहमद लगातार पांच सत्र तक विधायक रह चुके थे. 1967 से 1991 तक के बीच अहमद विधायक रहे. ई अहमद सात बार सांसद व पांच बार एमएलए रह चुके हैं. उस दौरान वे केरल के उद्योग मंत्रालय का पद भी संभाला. 1991 में पहली बार वे लोकसभा का सांसद बने.

बतौर सांसद उन्होंने संसद में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाला. तीन किताबों के लेखक ई अहमद कई महत्वपूर्ण संस्थाओं, सांस्कृतिक संगठन और समाजिक संगठन से जुड़े थे.2004 में मनमोहन सिंह की सरकार जब बनी तब ई अहमद विदेश राज्य मंत्री का पद संभाला था. यूपीए – दो के दौरान उन्हें रेलवे और मानव संसाधन विभाग के मंत्रालय का पदभार भी संभाला. ई अहमद इंडियन मुसलिम लीग के अध्यक्ष थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola