कांग्रेस नेता एन डी तिवारी ने अमित शाह से की मुलाकात, भाजपा का समर्थन किया

नयी दिल्ली : कांग्रेस को करारा झटका देते हुए पार्टी के वयोवृद्ध नेता और उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके नारायण दत्त तिवारी ने उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का फैसला किया है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के दौरान तिवारी ने यह बात कही. शाह से […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस को करारा झटका देते हुए पार्टी के वयोवृद्ध नेता और उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके नारायण दत्त तिवारी ने उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का फैसला किया है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के दौरान तिवारी ने यह बात कही. शाह से मुलाकात के वक्त 91 साल के तिवारी के साथ उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी और पत्नी उज्ज्वला तिवारी भी थीं. रोहित खुद को राजनीतिक तौर पर स्थापित करने की कोशिश में हैं.
यूं तो तिवारी राजनीतिक तौर पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, लेकिन भाजपा को उनकी ओर से समर्थन दिए जाने के निर्णय को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भगवा पार्टी के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है. उत्तराखंड में 15 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




