16 से 21 मार्च तक इन राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Updated at : 16 Mar 2026 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

बारिश-बर्फबारी और तेज हवा की चेतावनी, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई राज्यों में बारिश,आंधी और ओले पड़ रहे हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि यह बदलाव एक एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है. वहीं 18 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके कारण कई हिस्सों में बारिश और तेज हवा का एक नय दौर शुरू हो सकता है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश के कई इलाकों में एक बार फिर मौसम के तेवर तल्ख हैं. आंधी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 मार्च तक कई हिस्सों में मौसम का ऐसा ही मिजाज रह सकता है.

Heavy rain alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 मार्च से पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश, आंधी, बिजली गिरना और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है.

Heavy rain alert, photo- ai

मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तराखंड में आज यानी 16 मार्च को गरज-चमक के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवा चल सकती है. कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, फोटो- पीटीआई

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का ऐसा ही हाल रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 मार्च को असम में भारी बारिश हो सकती है. 17 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में भी भारी वर्षा की संभावना है. जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 मार्च तक 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवा चल सकती है.

पूर्वोत्तर भारत भारत में बारिश का दौर, सांकेतिक फोटो- पीटीआई,

आईएमडी के मुताबिक 19 मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली में 16 और 20 मार्च को बारिश की चेतावनी जारी की है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

दिल्ली-यूपी, पंजाब में बारिश की संभावना, फोटो- पीटीआई

18 और 19 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश के साथ-साथ पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है. विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 16 से 20 मार्च के दौरान बारिश हो सकती है.

दिल्ली-यूपी, पंजाब में बारिश की संभावना, फोटो- पीटीआई

झारखंड में 16 से 19 मार्च तक बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल में भी 16 और 17 मार्च को बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

बिहार और ओडिशा में 16 से 19 मार्च तक गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवा चल सकती है. बिहार के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

Heavy rain alert, photo- pti

Also Read: बिहार के 19 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिनों में गिरेगा पारा, IMD ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola