बिहार के 19 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिनों में गिरेगा पारा, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार के 19 जिलों में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज बारिश के साथ ठनका गिरने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही अगले तीन दिनों में पारा गिरने की संभावना भी जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल गरजने और ठनका गिरने की संभावना जताई है. 17 मार्च को बिहार के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है.

इन 19 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, वैशाली, समस्तीपुर और जमुई शामिल है. मौसम के मिजाज को बदलता देख लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों को खुले में नहीं रहने की सलाह दी गई.

अगले तीन दिनों में पारा गिरने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो, राज्यभर में अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. लेकिन अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है. रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस राजगीर में दर्ज किया गया.

क्यों और कब तक बदला रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बिहार के निचले वायुमंडल में नमी बढ़ने और स्थानीय संवहनीय गतिविधियों के कारण अगले सात दिनों तक मौसम अस्थिर रह सकता है. इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश देखने को मिल सकती है. उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में इसका असर ज्यादा रहेगा. लेकिन दक्षिण-पश्चिम बिहार में बीच-बीच में बादलों के साथ धूप भी निकलती रहेगी.

Also Read: वोटिंग के बीच तेजस्वी के केबिन से निकलती दिखीं मांझी की बहू-समधन, क्या होगा सियासी उलटफेर?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन